scriptघर पर दान मांगने आईं वो चार, महिला को अकेली देख बदल गई उनकी नियत, विरोध की तो कर दिया ये हाल | four women attack on one lady for loot in katani | Patrika News

घर पर दान मांगने आईं वो चार, महिला को अकेली देख बदल गई उनकी नियत, विरोध की तो कर दिया ये हाल

locationकटनीPublished: Jan 18, 2020 08:19:39 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

गिरफ्तार महिलाओं से पुलिस कर रही है पूछताछ

8_4.jpg

कटनी/ महिला के घर वो चार दान मांगने के लिए पहुंचीं। दरवाजा खटखटाया तो वह बाहर निकली। महिला को अकेली देख दान मांगने आईं उन चारों की नियत बदल गई। चारों की नियत में जैसी खोट आई तो घर में मौजूद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ऐसा देख इन चारों ने उसके ऊपर कांच के टुकड़े से हमला कर दिया। हालांकि पड़ोसियों ने उन चारों को पकड़ लिया।

उसके बाद लोगों ने कुठला पुलिस को इन्हें सौंप दिया। लोगों ने दो महिला और दो लड़कियों को पकड़ा है। ये चारों एक साथ कटनी जिले शिवनगर कॉलोनी में कंचन वाधवानी के घर दान मांगने पहुंची थीं। कंचन वाधवानी जैसे ही घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकलीं तो इन चारों ने लूट का प्रयास किया। जब ये लोग सफल नहीं हुए तो उसके ऊपर कांच के टुकड़े से हमला कर दिया।

महिला के हाथ हो गए लहूलुहान
कांच के टुकड़ों से हुए हमले में कंचन वाधवानी जख्मी हो गई हैं। हाथ पर कई जगह जख्म के निशान हैं। वह पुलिस स्टेशन पहुंच इन चारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद कंचन काफी डर गई थीं। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर रही है। क्या दान मांगने के नाम पर ये लूटपाट करती हैं। क्या शहर में दूसरी जगह भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है।
वहीं, चौकी प्रभारी नासिर खान ने बताया कि करीब साढ़े बारह बजे दिन में शिवनगर में रहने वाली कंचन वाधवानी के घर दान मांगने के बहाने तीन महिलाएं आई थीं। अकेला देखकर इनलोगों ने उसके साथ लूट करने की कोशिश की। लूट की घटना को तो ये लोग अंजाम नहीं दे पाए लेकिन जब वह चिल्लाने लगी तो इनलोगों ने उसे कांच के टुकड़े से मार दिया। जिससे उसके हाथों में चोट आई है।

जांच में जुटी पुलिस
जिस तरीके से महिलाओं ने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की। उससे पुलिस को शंका है कि क्या पूर्व में भी इनलोगों ने ऐसी लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। क्योंकि ये लोग दान मांगने के बहाने ही कॉलोनियों में घुसते हैं। अगर ऐसा है तो पुलिस यह भी जांच कर सकती है कि क्या इनके गिरोह में और लोग भी हैं जुड़े। इन तमाम बिंदुओं पर पूछताछ के बाद ही जानकारी मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो