scriptगेट पर लगा था ताला और अंदर पड़ी मिली डॉक्टर की लाश | gate was locked and doctor's body was found lying inside | Patrika News

गेट पर लगा था ताला और अंदर पड़ी मिली डॉक्टर की लाश

locationकटनीPublished: Nov 30, 2022 09:44:25 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

बंद कमरे में मिला डॉक्टर का शव..दो दिनों से बंद था मोबाइल
 

katni.jpg

कटनी. कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के भमका गांव में कथित बंगाली डॉक्टर का शव उसके ही घर में पाया गया है। डॉक्टर जिस कमरे में रहता था, उसमें बाहर से ताला बंद था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। सिर पर चोट के निशान होने पर डॉक्टर की हत्या होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौके पर पुलिस ने डॉक्टर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को पीएम कक्ष में सुरक्षित रखवाया है। बताया जा रहा है कि उसका मोबाइल भी दो दिनों से बंद जा रहा था जिसके कारण गांव के लोगों ने घर में झांककर देखा तो शव पड़ा हुआ नजर आया और फिर पुलिस को सूचना दी।

 

ये है मामला
ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि बंगाली डॉ. के नाम से जाने वाले प्रदीप राय (50) बीते करीब 22 साल से भमका गांव में रहते थे। बीते दो दिनों से उनका मोबाइल बंद होने पर परिजनों ने गांव के अन्य लोगों से संपर्क किया। गांव के अशोक पटेल ने डॉक्टर के घर जाकर देखा तो घर के दरवाजे पर बाहर से ताला बंद हैं। खिड़की से देखा तो फर्श पर खून पड़ा दिखाई दिया। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की उपस्थिति में ताला तोड़कर घर के अंदर घुसी। संदिग्ध अवस्था में डॉक्टर की लाश फर्श पर पड़ी मिली। शव के आसपास खून पड़ा हुआ था, डॉक्टर के सिर पर चोट के निशान मिले हैं और गले में गमछा लिपटा था।

 

यह भी पढ़ें

बिन बुलाए शादी में खाना खाने पहुंचा MBA स्टूडेंट, धोने पड़ गए बर्तन, देखें वीडियो




डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा
पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलवाकर दिनभर जांच की। थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया डॉक्टर की हत्या हुई है। पीएम रिपोर्ट मिलते ही स्पष्ट हो जाएगा। हालांकि हत्या किसने की पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। इस घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और लोग वारदात को लेकर डरे हुए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो