script

आए दिन मारपीट कर युवती को करते थे दहेज के लिए प्रताडि़त, घर से भी निकाला

locationकटनीPublished: Oct 31, 2019 11:04:39 am

Submitted by:

dharmendra pandey

विवाहिता की शिकायत पर पति सहित सास, ननद और देवर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

Husband and wife suicide

पति और पत्नी ने की खुदकुशी

कटनी. थाना क्षेत्र उमरियापान के ग्राम तिघरा में एक विवाहित महिला को प्रताडि़त किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास, ननद और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी गोविंद सुरैया ने बताया कि जबलपुर जिले अंतर्गत मझगवां थाना क्षेत्र के सिघुली गांव निवासी स्वीटी उपाध्याय की शादी 2014 में उमरियापान थाना क्षेत्र के तिघरा निवासी रजनीश उपाध्याय के साथ हुईं थीं। 17 फरवरी 2015 से ससुराल पक्ष के लोग स्वीटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे। मारपीट की जाने लगी। कुछ दिनों बाद ससुराल वालों ने स्वीटी को घर से भी भगा दिया। जिसके बाद युवती अपने मायके में जाकर रहने लगी। गुरुवार शाम युवती अपने परिजनों के साथ उमरियापान पुलिस थाना पहुंची और ससुराल पक्ष पर आए दिन दहेज की बात को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा। उमरियापान पुलिस ने महिला की शिकायत पर विवाहिता के पति रजनीश उपाध्याय, सास सुशीला उपाध्याय, देवर राहुल उपाध्याय और ननद ज्योति उपाध्याय के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।

ट्रेंडिंग वीडियो