scriptशहर में थोक किराना, व्यापारियों को हो रही परेशानी… | Grocery traders submitted memorandum | Patrika News

शहर में थोक किराना, व्यापारियों को हो रही परेशानी…

locationकटनीPublished: Nov 11, 2019 12:17:06 pm

Submitted by:

mukesh tiwari

व्यापार विहार के निर्माण को लेकर व्यापारियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बताई परेशानी

Grocery traders submitted memorandum

कलेक्टर ज्ञापन सौंपते व्यापारी।

कटनी. शहर के बीचों-बीच संचालित थोक किराना व्यवसाय को शहर के बाहर व्यापार विहार बनाकर शिफ्ट कराने की मांग को लेकर थोक किराना व्यापारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन सदस्यों ने सौंपे ज्ञापन में कहा कि शहर में किराना की 250 थोक दुकान हैं और व्यापारियों को नो एंट्री के चलते आधी रात तक सामग्री की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए जागना होता है। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था न होने व ट्रांसपोर्ट नगर बनने के बाद बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगने से होने वाली परेशानी की जानकारी कलेक्टर को दी।

गजलों ने बांधा समां, सतना की तुलसी ने जीता स्वरश्री का खिताब…

किराना व्यापारियों ने शहर के बाहर थोक कार्य को लेकर जाने की मांग की। जिसपर कलेक्टर ने अधिकारियों से चर्चा कर व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में गोविंद सचदेवा, प्रमोद कनकने, पंकज त्रिसोलिया, संजय चौदहा, आशीष कंदेले, मोहन सचदेवा, राजकुमार पोपटानी, संजय बरसैंया, मनोज कस्तवार, रविन्द्र चौदहा, राजू सुहाने, ओमप्रकाश टुड़हा, हनी तनवानी, धनराज पोपटानी, लक्ष्मण हरचंदानी सहित अन्य जन मौजूद थे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो