scriptसरकारी बीज का कमाल, खेत में लहलहा रही सरसो की फसल | growing mustard | Patrika News

सरकारी बीज का कमाल, खेत में लहलहा रही सरसो की फसल

locationकटनीPublished: Jan 21, 2022 10:46:20 pm

– राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के बीज से लहलहा रही सरसो की फसल.
– किसानों ने कहा ऐसा पहली बार हुआ कि दुकान से बीज खरीदकर हुए परेशान.

growing mustard

सरकारी बीज का कमाल

कटनी. ऐसा कम ही होता है कि दुकान से किसान मंहगी दर पर बीज लें और उससे बेहतर उत्पादन नहीं होने पर निराशा हाथ लगे, लेकिन कटनी में इस बार ऐसा ही हुआ जब सरकारी बीज लेने वाले किसानों के चेहरे पर मुस्कान है। दरअसल कृषि विभाग ने इस बार किसानों को सरसो की खेती के प्रति आकर्षित करने राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय से बीज मंगवाकर वितरित किया था। इस बीज के बाद खेत में लहलहा रही सरसों की फसल किसानों के चेहरे पर मुस्कार बिखेर रही है तो दुकानों से मंहगा बीज खरीदने वाले किसान कम उत्पादन से परेशान हैं।

बहोरीबंद विकासखंड के नेगवा निवासी किसान भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार सरसो की खेती के लिए बहोरीबंद स्थित कृषि विभाग कार्यालय से बीज ली थी। खेत में इस बीज से फसल लहलहा रही है। दूसरी ओर शिकारपुरा निवासी किसान रतन सिंह ठाकुर ने बताया कि वे हर साल की तरह इस बार भी दुकान से सरसो का बीज खरीदकर बोवनी की थी। इस बार भी दुकान से मंहगी दर पर बीज खरीदकर बोवनी की थी, लेकिन फसल ने निराश किया। खेत में फसल देखकर लगता है कि 25 प्रतिशत से ज्यादा उत्पादन नहीं होगा। इसमें फलियां कम आई है और माहू का भी अंदेशा है। बहोरीबंद कृषि विभाग के एसडीओ ने बताया कि विकासखंड में 3 सौ एकड़ सरसो की खेती के लिए 6 क्विंटल सरसो की बीज का वितरण किसानों को किया गया है।

 

https://youtu.be/sfehxTdIwnc

कृषि विभाग के उपसंचालक एके राठौर बताते हैं कि इस बार सरसो का बीज राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय से लाया गया है। यह गिरिराज नाम की उन्नत किस्म की नई रिसर्च है। बीजों की अपनी जेनेटिक कैपिसिटी होती है। कुछ उन्नत, कुछ मध्यम और कुछ निम्न स्तर की पैदावार देते हैं। जिन किसानों ने बजार से बीज खरीदी है और उन्हे नुकसान हुआ है तो जांच करवाएंगे। हम किसानों को हमेशा ही पंजीकृत दुकानों से उच्च गुणवत्ता युक्त बीज लेने की सलाह देते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो