scriptGurunanak Jayanti 2022 Prakash Parv celebration in katni | Gurunanak Jayanti 2022 : गुरुनानक देव जी का 553वां प्रकाश पर्व आज, गुरुद्वारे में आयोजन | Patrika News

Gurunanak Jayanti 2022 : गुरुनानक देव जी का 553वां प्रकाश पर्व आज, गुरुद्वारे में आयोजन

locationकटनीPublished: Nov 08, 2022 03:46:19 pm

Submitted by:

Faiz Mubarak

-धूमधाम से मना गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व
-आज ही के दिन हुआ था गुरुनानक देव जी जन्म
-गुरु नानक देव जी ने विश्व को दिया निस्वार्थ सेवा का संदेश

Gurunanak Jayanti 2022
Gurunanak Jayanti 2022 : गुरुनानक देव जी का 553वां प्रकाश पर्व आज, गुरुद्वारे में आयोजन

कटनी. 1469 ई. में सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। उनका जन्म राय भोई की तलवंडी नाम के गाओं में हुआ था। हालांकि, ये जगह अब पाकिस्तान में मौजूद ननकाना साहिब में है। इस संबंध में श्री गुरु सिंह सभा कटनी के सचिव तेजपाल सिंह भाटिया ने बताया कि, 'गुरु नानक देव जी ने नाम जपो, किरत करो और वंड छको का फलसफा दिया था, जिसपर कौम ने अमल किया।' कोरोना काल के दौरान पूरे विश्व के लोगों ने देखा कैसे सिख कौम ने सभी वर्ग के लोगों के लिए निःस्वार्थ सेवा की है और इसी सेवा भाव के संदेश को हमें आगे लेकर जाना है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.