scriptप्रतिभाओं का किया सम्मान और आगे बढऩे किया प्रेरित, रेल मनोरंजन गृह एनकेजे में महिला सम्मेलन का आयोजन | Honor ceremony of women employees held in railway | Patrika News

प्रतिभाओं का किया सम्मान और आगे बढऩे किया प्रेरित, रेल मनोरंजन गृह एनकेजे में महिला सम्मेलन का आयोजन

locationकटनीPublished: Mar 18, 2020 10:34:34 am

Submitted by:

balmeek pandey

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के द्वारा रेल मनोरंजन गृह नकज में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महिला विंग सीता राठौर, मुख्य अतिथि ऊषा रानी एसीएमसी एनकेजे, विशिष्ट अतिथि अभिरुचि सराफ रहीं।

Honor ceremony of women employees held in railway

Honor ceremony of women employees held in railway

कटनी. वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के द्वारा रेल मनोरंजन गृह नकज में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महिला विंग सीता राठौर, मुख्य अतिथि ऊषा रानी एसीएमसी एनकेजे, विशिष्ट अतिथि अभिरुचि सराफ रहीं। स्वागत भाषण डी पी अग्रवाल मंडल सचिव ने दिया। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ता है और उनको उनका हक मिले इसके लिए संगठन में प्रतिनिधित्व देता है। डॉ. ऊषा रानी ने सम्मेलन का प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाओं के शिक्षा पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है। इससे अपना परिवार और समाज का और कल्याण हो सकता है। डॉ. अभिरुचि ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं हैं। एसएन शुक्ला मंडल अध्यक्ष ने कहा कि डब्ल्यूसीआरएमएस महिलाओं के सम्मान के लिए 365 दिन काम करता है। आज रेलवे के उन क्षेत्रों में पुरुषों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। जहां कभी पुरुषों का वर्चस्व था जैसे ट्रैक मेंटेनर, सिग्नल, कांटे वाला, डीजल शेड, और टीआरएस शेड वहां पर अब कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं।

 

कमलनाथ सरकार को बचाने मां काली के शरण में कांग्रेसी, गा रहे भजन-कीर्तन, देखें वीडियो

 

इनकी रही उपस्थिति
इस दौरान अंकिता, पूनम पटेल, पारूल जायसवाल, रेनू कुशवाहा, सुभानगी केलकर, रजनी गौतम, अनिता यादव, कल्पना विश्वकर्मा, अपर्णा, आस्था डोंगरे, आरती मेहरा, दीपाली, रोहिणी गैंगबेर, एकाली तिवारी, सीमा, भाग्यश्री, राधा रानी, रीता सेन, पार्वती बाई, प्रगति, कविता, अर्चना सिंह, आकृति, शैलजा सहित सैकड़ों महिलाओं की उपस्थित रही। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों में अशोक पाठक, अफसर हुसैन, संतोष यादव, एमके यादव, समीर मिश्रा, अवनीश कुमार, महेंद्र कुमार, अनूप तिवारी, रवि कुमार, एजाज खान, पीके दास, सुरेंद्र सिंह, कैलाश रजक, अनीश पांडेय, चंद्रचूड़ सिंह आदि मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो