scriptजब पूरे साल साढ़े तीन करोड़ की ही हुई वसूली तो सात दिन में कैसे आ जाएंगे तीन करोड़ | How come 30 million in seven days | Patrika News

जब पूरे साल साढ़े तीन करोड़ की ही हुई वसूली तो सात दिन में कैसे आ जाएंगे तीन करोड़

locationकटनीPublished: Mar 25, 2019 05:42:56 pm

कर वसूली में नगर निगम कर्मचारियों की बेपरवाही सवालों में

CBDT प्रमुख ने आयकर विभाग को दी चेतावनी, कहा - Taxpayers और टैक्स कलेक्शन में करें बढोतरी

CBDT प्रमुख ने आयकर विभाग को दी चेतावनी, कहा – Taxpayers और टैक्स कलेक्शन में करें बढोतरी

कटनी. नगर निगम में कर्मचारियों की बड़ी संख्या के बाद भी टैक्स वसूली में प्रभावी प्रयास नजर नहीं आ रहा है। इस वित्तीय वर्ष में 6 करोड़ 52 लाख रुपये टैक्स वसूली लक्ष्य में 24 मार्च तक 3 करोड़ 70 लाख रुपये की ही वसूली हो सकी है। इधर वित्तीय वर्ष समाप्त होने में सात दिन ही शेष है। माना जा रहा है कि लक्ष्य का सौ प्रतिशत टैक्स इस साल भी वसूली नहीं होगी।
दूसरी ओर वे नागरिक जो समय पर अपना टैक्स चुका रहे हैं वे सीधे तौर पर टैक्स वसूली की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि नगर निगम कर्मचारी जब पूरे साल में लक्ष्य का आधा राशि ही वसूली कर पाए तो सात दिन में शेष तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली कैसे कर पाएंगे।
शहर में संपत्ति कर से लेकर विभिन्न करों में बकाया राशि वसूली के लिए नगर निगम द्वारा 50 से ज्यादा कर्मचारियों का दल गठित किया गया है। जानकारों का कहना है कि कर्मचारियों की बेहपरवाही के कारण टैक्स की सौ प्रतिशत वसूली नहीं हो पा रही है।
नगर निगम आयुक्त एबी सिंह ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में विभिन्न करों का बकाया राशि वसूली के लिए सात दिन का समय शेष है। इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हंै कि वे बकाया टैक्स वसूली की राशि में लापरवाही नहीं बरतें। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो