पीडि़त के भाई विजय कुमार बर्मन ने बताया कि उमरिया जिले के चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम मढ़ुवा निवासी सरोज बर्मन की शादी विजयराघवगढ़ के ग्राम परसवारा निवासी अमर बर्मन के साथ सालभर पहले हुई थी। शादी के बाद से ही बहन को प्रताडि़त किया जाने लगा था। बुधवार रात को बहन ससुराल में सो रही थी। रात में पति ने मोटर साइकिल व चेन की मांग को लेकर पिटाई कर दी। बेदम पिटाई होने की वजह से वह बेहोस गई। इससे बड़ी बहन की शादी भी उसी परिवार में हुई थी। उसने घटना के बारे में रात में ही सूचना दी। जानकारी मिलने पर परसवारा ससुराल पहुंचे। बहन को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले विजयराघवगढ़ थाना जाकर ससुराल पक्ष पर शिकायत दर्ज कराई।
………………….