scriptसीवर, पोल, पाइप लाइन का यहां नहीं देना पड़ेगा शुल्क..जानिए कारण | Illegal colony residents will feel less fee | Patrika News
कटनी

सीवर, पोल, पाइप लाइन का यहां नहीं देना पड़ेगा शुल्क..जानिए कारण

शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध करने में तीनों कार्यों का रहवासियों को नहीं देना होगा शुल्क, निगम करेगा वहन

कटनीMay 10, 2018 / 12:18 pm

mukesh tiwari

उम्मीदों थीं खूब, लेकिन सपनों के आशियाने पर पानी फिरा

nigam

कटनी. शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया के बीच ऐसी कॉलोनियों में रहने वालों को राहत की भी खबर है। वैधीकरण के दौरान किए गए सर्वे में विकास कार्य कराने के लिए स्थानीय जनों से लिए जाने वाले विकास शुल्क में कुछ मामलों में लोगों को राहत मिलेगी। नगर निगम ने शहर में ९० के लगभग अवैध कॉलोनियों को चिन्हित किया है। जिसमें दो माह पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर अगस्त माह तक ऐसी कॉलोनियों को वैध कराने की घोषणा की गई थी। उसके बाद से दो चरणों में शहर की ८६ कॉलोनियों को वैध करने के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इन कॉलोनियों में रहवासियों को नगर निगम तीन प्रकार के शुल्क में छूट देगा। जिसमें कॉलोनी में पाइप लाइन, बिजली के पोल और सीवरेज लाइन का शुल्क सरकार वहन करेगी। इससे विकास लागत कम आएगी और रहवासियों का भी बोझ कम हो जाएगा।
किश्तों में लिया जाएगा शुल्क
अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए नगर निगम सहित प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों के पांच दल बनाए गए हैं। जिसमें पटवारी, नगर निगम पीडब्ल्यूडी इंजीनियर सहित निगम के अन्य अधिकारी, कर्मचाारियों को शामिल किया गया। कॉलोनियों में विकास कार्य का इस्टीमेट तैयार कर ये दल घर-घर जाकर विकास शुल्क की जानकारी देंगे। विकास शुल्क का पैसा किश्तों में लेने की भी सुविधा दी गई है। जिसमें पांच से सात किश्त तक की सुविधा दी जाएगी। पहली राशि जमा होने के बाद शेष राशि को भू-राजस्व मानकर वसूली की जाएगी।

~ अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया पर तेजी से काम किया जा रहा है। पाइप लाइन, सीवर व बिजली के पोल के विकास शुल्क से लोगों को राहत दी जाएगी। प्रक्रिया पूरी कराते ही विकास के कार्य भी शुरू कराए जाएंगे।
शशांक श्रीवास्तव, महापौर

पांच स्थानों में हुआ सीधा प्रसारण
संचालनालय नगरीय प्रशासन व विकास विभगा के निर्देश पर अवैध कॉलोनियों को वैध करने के संबंध में मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण कॉलोनीवासियों को दिखाया गया। एलइडी स्क्रीन के साथ शहर के साई मंदिर के पास पन्ना मोड़, एनकेजे बजरिया, जागृति कालोनी, तिलक कालेज के पास, आधारकाप शंकर मंदिर के पास, बालाजी नगर पुरवार स्कूल के पास व्यवस्था की गई थी। बालाजी नगर में कार्यक्रम के दौरान महापौर शशांक श्रीवास्तव, विधायक संदीप जायसवाल, निगमायुक्त टीएस कुमरे, पार्षद आरती पटेल सहित अन्य जन मौजूद थे। जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय जनों को अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

Home / Katni / सीवर, पोल, पाइप लाइन का यहां नहीं देना पड़ेगा शुल्क..जानिए कारण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो