scriptमाधवनगर में पुनर्वास की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण मामले में जमकर विवाद | Illegal occupation of resettlement land in Madhavnagar | Patrika News

माधवनगर में पुनर्वास की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण मामले में जमकर विवाद

locationकटनीPublished: Jan 04, 2022 10:33:45 pm

दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा, मौके पर पहुंचे नगर निगम, राजस्व और पुलिस के अधिकारी.

Illegal occupation of resettlement land in Madhavnagar

माधवनगर में पुनर्वास की जमीन पर अवैध कब्जा

कटनी. माधवनगर में पुनर्वास की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण का जमकर विरोध हुआ। सोमवार दोपहर स्थानीय जन निर्माण स्थल समदाडिय़ा कॉलोनी के समीप बड़ी संख्या में पहुंचे और अवैध निर्माण को तोडऩे की मांग की। इस दौरान प्रकाश आहूजा और शैलू शर्मा के बीच जमकर वाद-विवाद हुआ। मामला प्रशासन तक पहुंचा और नगर निगम, राजस्व सहित पुलिस की टीम बड़ी संख्या मेंं मौके पर पहुंची। विवाद शांत करवाया।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने मांग रखी कि अवैध कब्जा कर छत लेबल तक मकान का निर्माण कर लिया गया है। इसे फौरन तोड़ा जाए। इस पर नायब तहसीलदार ने कानूनी नोटिस जारी कर निर्माण तोडऩे की बात कही। पूरे मामले में चर्चा इस बात की भी रही कि आखिर निर्माण अवैध था तो छत लेबल तक कैसे पहुंच गया। विरोध करने वालों ने शुरू में ही आपत्ति दर्ज क्यों नहीं करवाई। उसी समय प्रशासन से कार्रवाई की मांग क्यों नहीं की। प्रशासन के अधिकारियों ने इस मामले में जल्द ठोस कार्रवाई की बात कही।

इस संबंध में नायब तहसीलदार रविंद्र पटेल ने बताया कि समदाडिय़ा कॉलोनी के समीप पुनर्वास की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण मामले में नगर निगम ने निर्माण सामग्री जब्त कर ली है। आगे की कार्रवाई नगर निगम द्वारा की जाएगी। स्थानीय लोगों ने निर्माण तोडऩे की मांग की। जिस पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो