scriptन्यायाधीश के सामने जीजा के साथ किया ऐसा काम, सब देख रह गए हैरान | Jija wants to apologize | Patrika News

न्यायाधीश के सामने जीजा के साथ किया ऐसा काम, सब देख रह गए हैरान

locationकटनीPublished: Apr 23, 2018 09:33:51 pm

Submitted by:

dharmendra pandey

आपसी विवाद भूल निपटाया प्रकरण, जिला सत्र न्यायालय में हुआ नेशनल लोक अदालत का आयोजन

Court

court

कटनी. जिला सत्र न्यायालय में रविवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। २० खंडपीठों में लगी इस अदालत में न्यायाधीशों के सामने वादी-प्रतिवादी ने पुराने विवाद को भूलाकर समझौता किया। आपसी विवाद के प्रकरण का एक ऐसा ही मामला न्यायाधीश भूपेंद्र नकवाल की अदालत में पहुंचा। यह विवाद था जीजा व ***** के बीच। न्यायाधीश ने दोनों की बात सुनने के बाद समझौता करने को कहा। दोनों ने जज की बात मान ली। ***** ने जीजा के पैर छुए। माफी मांगी। जीजा ने भी ***** का माफ किया। इसी तरह से न्यायाधीश निशा विश्वकर्मा की अदालत में लोक अभियोजन अभिषेक मेहरोत्रा ने आपसी समझौते के साथ मामले का निराकरण कराया।
आपसी व घरेलू विवादों का निराकरण कराने रविवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। यह राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेश व सत्र न्यायाधीश अनिल मोहनिया के मार्गदर्शन पर हुआ। जिला विधिक सहायताधिकारी प्रियंका सुमन ने बताया कि अदालत सुबह १०.३० बजे से शुरू हुई और शाम ५.३० बजे तक चली। लोक अदालत के माध्यम से प्री-लिटिगेशन, बिजली, आपराधिक, मोटर दुर्घटना दावा समेत पक्षकारों के आपासी राजीनामें से प्रकरणों का निपटारा किया गया। प्री-लिटिगेशन के 4011 प्रकरण व न्यायालय के 3991 प्रकरणों को रैफर किया। प्री-लिटिगेशन के 189 प्रकरण निपटे। 198 लोग लभान्वित हुए। 2158820.०० राशि अवार्ड की गई। इसी अनुक्रम में न्यायालय में लंबित 225 प्रकरण निपटाए गए। 558 लोग लभान्वित हुए। 15198143.०० राशि अवार्ड की गई। इसके साथ ही कलेक्ट्रेड में भी लोक अदालत का आयोजन हुआ। 1554 प्रकरणों में 1348 प्रकरणों का निराकरण किया गया। तहसील न्यायालयों में लोक अदालत के माध्यम से आपसी राजीनामा के आधार पर कुल 414 प्रकरणों को निपटाया गया। 756 लोग लभान्वित हुए। 17356663.०० राशि अवार्ड की गई।
………………………………………..

कटनी नदी के पुल का काम नहीं करा पा रहे पूरा
कांग्रेस पदाधिकारी ने लगाया राशि का भुगतान न करने का आरोप
कटनी. पिछले कई साल से जारी कटनी नदी के पुल का काम एक बार फिर से बंद पड़ा है। जिसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश जैन कक्का ने ठेकेदार को राशि का भुगतान न होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश की सरकार व जनप्रतिनिधि पुल का काम पूरा नहीं करा पा रहे हैं। जिससे जनता परेशान है और हर बार जल्द काम पूरा कराने का आश्वासन देकर जनता को बरगलाया जा रहा है। पुल के पिलर का काम पूरा हो चुका है और पिछले दिनों से ढलाई की तैयारी की जा रही थी। वहीं मामले को लेकर सेतु निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री दिनेश कौरव का कहना है कि पुल का काम जारी है। ठेकेदार की बेटी की शादी है और इसके चलते कुछ दिन काम प्रभावित है। कौरव का कहना है कि जल्द ही काम प्रारंभ कराया जाएगा।
———————————

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो