scriptकोरोना पर नियंत्रण को प्रशासन सख्त, नियमों का इस तरह हो रहा पालन | Katni administration strict to control Corona | Patrika News

कोरोना पर नियंत्रण को प्रशासन सख्त, नियमों का इस तरह हो रहा पालन

locationकटनीPublished: Mar 26, 2021 02:12:00 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव के निर्देश का कड़ाई से पालन

कोरोना पर नियंत्रण को सामूहिक प्रयास

कोरोना पर नियंत्रण को सामूहिक प्रयास

कटनी. कोरोना पर नियंत्रण को कटनी प्रशासन सख्त हो गया है। मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव के निर्देश का अक्षरशः पालन कराया जा रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल में किसी तरह की छेड़छाड़ की इजाजत नहीं। इसके लिए कलेक्टर प्रियंक शर्मा और आयुक्त नगर निगम सत्येन्द्र सिंह धाकरे सतर्क निगाह बनाए रखे हैं।
मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव के निर्देश के तहत रोज दोनों पाली में सुबह 11 बजे एवं सायं 7 बजे सायरन बज रहा है और लोगों को मास्क पहनने को विवश किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मास्क वितरण भी हो रहा है।
निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे का कहना है कि नगर में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण और नागरिकों को जागरूक करने को सख्ती की जा रही है। कोशिश है कि लोगों में जागरूकता लाकर संक्रमण काबू पाया जाए। इसके लिए निगम प्रशासन रोजाना नगर के विभिन्ना सार्वजनिक स्थलों पर दिन के 11 बजे और शाम 7 बजे सायरन बजाकर शासन से जारी गाईडलान का पालन कराया जा रहा है। इसके लिए निगम वाहनों के लाउडस्पीकर के माध्यम से में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो