scriptदशहरा: कलेक्टर एसबी सिंह ने की शस्त्र पूजा, विश्व कल्याण के लिए किया हवन | Katni Collector SB Singh worshiped arms | Patrika News

दशहरा: कलेक्टर एसबी सिंह ने की शस्त्र पूजा, विश्व कल्याण के लिए किया हवन

locationकटनीPublished: Oct 26, 2020 02:10:07 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

सभी अधिकारियों द्वारा भी अपने अपने शासकीय वाहन का पूजन किया…

photo6102866361605794807.jpg

Collector

कटनी। शहर में सुबह 9:30 बजे विजयदशमी के अवसर पर झिंझरी स्थित जिला पुलिस लाईन परिसर में कलेक्टर कटनी एसबी सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। विश्व कल्याण के लिए हवन किया। पूजन के बाद शस्त्रागार में रखे शस्त्रों का पूजन किया गया। कलेक्टर कटनी एसबी सिंह एवम पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार द्वारा वाहनों का पूजन किया गया। सभी अधिकारियों द्वारा भी अपने अपने शासकीय वाहन का पूजन किया।

photo6102866361605794810_1.jpg

शस्त्र पूजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक आर पी मिश्रा, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिसोदिया, एसडीओपी सुश्री शिखा सोनी, रक्षित निरीक्षक लवली सोनी, निरीक्षक विजय विश्वकर्मा, निरीक्षक बिपिन सिंह, यातायात प्रभारी राघवेन्द्र भार्गव, थाना प्रभारी उनि बी डी द्विवेदी, उनि नितिन कमल एवम चौकी के प्रभारी, उनि प्रीति पांडेय सूबेदार सोनम उइके, अंजू लकड़ा, मोनिका खड़से, संजीव रावत, विनोद दुबे, उमेश दुबे, रविन्द्र सिंह, पुलिस लाइन का स्टाफ एवम सभी वाहनों के आरक्षक चालक उपस्थित रहे।

शस्त्र पूजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक आर पी मिश्रा, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिसोदिया, एसडीओपी सुश्री शिखा सोनी, रक्षित निरीक्षक लवली सोनी,निरीक्षक विजय विश्वकर्मा, निरीक्षक बिपिन सिंह, यातायात प्रभारी राघवेन्द्र भार्गव, थाना प्रभारी उनि बी डी द्विवेदी, उनि नितिन कमल एवम चौकी के प्रभारी, उनि प्रीति पांडेय सूबेदार सोनम उइके, अंजू लकड़ा, मोनिका खड़से, संजीव रावत, विनोद दुबे, उमेश दुबे, रविन्द्र सिंह, पुलिस लाइन का स्टाफ एवम सभी वाहनों के आरक्षक चालक उपस्थित रहे।

photo6102866361605794806.jpg

पूजन का है खास विधान

विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन का विधान है। ये परंपरा सनातन धर्म से जुड़ी है। इस दिन शस्त्रों के पूजन का खास विधान है। विजयादशमी पर्व यानि बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार, अधर्म पर धर्म की जीत का त्योहार है। इस त्योहार पर शस्त्र पूजा का खास विधान है यहां तक कि हमारी सेना में विजयादशमी के पर्व पर शस्त्र पूजन किया जाता है। पुलिस विभाग द्वारा भी अपने शस्त्रों का पूजन किया जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो