कटनी

शहर विधायक संदीप जायसवाल व पत्नी पॉजिटिव, 16 नए केस, इसलिए बढ़ रहा कोरोना

लगातार बढऩे लगा जिने में कोविड-19 का खतरा, गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे लोग
 

कटनीNov 20, 2020 / 09:34 am

balmeek pandey

Corona infection cases cross 5 crore worldwide, more than 12.5 lakh deaths so far

कटनी. जिले में एक बार फिर वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप बढऩे लगा है। शहर विधायक संदीप जायसवाल व उनकी पत्नी स्मिता जायसवाल भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पॉजिटिव आने के बाद विधायक व उनकी पत्नी होम आइसुलेट हैं। बता कि इनकी 16 नवंबर को सेम्पलिंग हुई थी, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 16 नवंबर की जांच रिपोर्ट में 8 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। माधवनगर के तीन, अमरैयापार कैमोर से एक, मित्तल इन्कलेव और आजाद चौक से एक-एक सदस्य पॉजिटिव हैं। इनमें से कुछ को कोविड सेंटर में तो कुछ को होम आइसुलेट किया गया है। सीएमएचओ ने कहा कि कोविड को लेकर महकमा अलर्ट है। रिकवरी रेट 98 प्रतिशत है। त्योहार में भीड़ में जाने के कारण वायरस बढ़ा है, लोगों ने सावधानी नहीं रखी, जिसके कारण यह समस्या हुई है। ठंड में और संक्रमण बढऩे का खतरा है।

यह रहे 24 घंटे में हालात
गुरुवार को एक साथ 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 54 पहुंच गई है। 3 लोगों को कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया है। कुल 19 लोग भर्ती हैं। अन्य जिले से 4 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 9 लोगों को होम आइसुलेट कर दिया गया है और इनकी संख्या 31 है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 555 लोगों के सेम्पल जांच के लिए भेज गए थे। जिले में अबतक 1851 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, इनमें से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 1781 मरीज अबतक कोरोना को मात दे चुके हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.