script

इस शहर का स्वरूप बदलने में नहीं कोई रुचि, कई माह से अटक प्रस्ताव, आयुक्त ही अनजान

locationकटनीPublished: Nov 19, 2020 09:20:46 am

Submitted by:

balmeek pandey

झिंझरी में बस स्टैंड, घंटाघर में पार्क व पन्ना तिराहा से नई बस्ती मार्ग सहित कटायेघाट के पीछे पर्यटन स्थल का प्रस्ताव अटका, प्रस्ताव के 10 माह बाद भी नहीं शुरू हुई कोई प्रक्रिया, शहरवासी हर दिन हो रहे परेशान

इस शहर का स्वरूप बदलने में नहीं कोई रुचि, कई माह से अटक प्रस्ताव, आयुक्त ही अनजान

इस शहर का स्वरूप बदलने में नहीं कोई रुचि, कई माह से अटक प्रस्ताव, आयुक्त ही अनजान

कटनी. जनप्रतिनिधियों में दृढ इच्छाशक्ति की कमी और अधिकारियों की अनदेखी के कारण शहर में कई विकास कार्य न सर्फ ठप पड़े हैं बल्कि शुरू ही नहीं हो पा रहे हैं, जिसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। शहर में यातायात दबाव की गंभीर समस्या है। इसे दूर करने के लिए न्यायालय के पास मिनी बस स्टैंड, नई बस्ती से पन्ना तिराहा तक बनने वाली सड़क का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया है। इन विकास कार्यों का प्रस्ताव नगरीय प्रशासन विभाग को फरवरी माह में ही भेजा जा चुका है, लेकिन अबतक मुहर नहीं लगी। नगर निगम द्वारा लगभग सात माह से अधिक का समय प्रस्ताव भेजे हो गया अबतक स्वीकृति नहीं मिली है। इन चार विकास कार्यों से शहर के स्वरूप एकदम बदला नजर आएगा, लेकिन जिम्मेदार ध्यान ही नहीं दे रहे।

सड़क निर्माण भी अटका
गर्ग चौराहा से लेकर जगन्नाथ तिराहा, चांडक चौक से बस स्टैंड तक बहुत ज्यादा यातायात का दबाव रहता है। इसके चलते यातायात को डायवर्ट करने नई बस्ती से सीधे पन्ना तिराहा को जोडऩे के लिए दो किलोमीटर मॉडल सड़क का निर्माण होना है। तीन माह पहले इसकी तैयारी को गई थी। 6 करोड़ 75 लाख से यह सड़क बननी है। इसमें सड़क, डिवाइडर, नाली, फुटपाथ, विद्युतीकरण का काम होना है। यह कार्य भी स्वीकृति के इंतजार में अटका है।

मिनी बस स्टैंड पर भी नहीं काम
न्यायालय के समीप झिंझरी में क्षेत्रीय बस स्टैंड निर्माण का प्रस्ताव कलेक्टर व प्रशासक एसबी सिंह के निर्देशन में तैयार किया गया है। यहां पर 6 करोड़ 5 लाख रुपये से विकास कार्य होने हैं यहां पर सामान्य यात्री प्रतिक्षालय, महिला प्रतिक्षालय, प्रसाधन, मेडिकल डिस्पेंसरी, फूड जोन, बसों के खड़े होने के लिए 16 यार्ड व प्लेटफॉर्म, कार्यालय का निर्माण होना है। इसका प्रस्ताव भी 28 फरवरी को जा चुका है, अबतक स्वीकृति का इंतजार है।

पर्यटक स्थल भी अटका
कटायेघाट के पीछे बैराज के समीप नगर निगम ने पर्यटक स्थल बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। यह प्रस्ताव 28 करोड़ 50 लाख रुपये का बना है। इसमें कटनी नदी का संरक्षण, पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना है, ताकि शहर के लोगों को एक बेहतर स्थान मिल सके। यह प्रस्ताव 28 फरवरी को पर्यटन विकास विभाग को भेजा गया है।

पार्क का होना है विस्तार
तिलक राष्ट्रीय स्कूल के पीछे घंटाघर में कलेक्टर व प्रशासक नगर निगम के निर्देश पर पार्क का विस्तार होना है। इसके निर्माण के लिए आठ माह पहले तैयारी हो चुकी थी। 3 करोड़ 72 लाख रुपये से पार्क बनना था। पार्क विस्तार के लिए भी नगरीय प्रशासन विभाग को 28 फरवरी को प्रस्ताव भेजा गया है, अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिली।

इनका कहना है
कोर्ट के पास मिनी बस स्टैंड निर्माण कराए जाने के प्रस्ताव की जानकारी तो मुझे हैं, उसके लिए पहल चल रही है, लेकिन शेष तीन प्रोजेक्ट की जानकारी नहीं है। पता कराते हैं कब प्रस्ताव बने और क्या स्थिति है।
सत्येंद्र कुमार धाकरे, ननि आयुक्त।

ट्रेंडिंग वीडियो