scriptकटनी के स्काउट-गाइड ने उड़ीसा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व | Katni's scout-guide represented Madhya Pradesh | Patrika News

कटनी के स्काउट-गाइड ने उड़ीसा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

locationकटनीPublished: Dec 08, 2019 09:32:35 pm

छात्रों ने कहा मध्यप्रदेश का प्रतिनिधत्व कर गर्व का अनुभव हुआ

Katni scout-guide in Madhya Pradesh team

मध्य प्रदेश के दल में कटनी के स्काउट-गाइड,मध्य प्रदेश के दल में कटनी के स्काउट-गाइड,मध्य प्रदेश के दल में कटनी के स्काउट-गाइड

कटनी. भारत स्काउट गाइड द्वारा रोवर रेंजर शताब्दी वर्ष में उड़ीसा में आयोजित रोवर रेंजर में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कटनी ने किया। रोवर रेंजर मिनी के तहत भारत के 28 राज्य एवं बांगलादेश के रोवर रेंजर साहित लगभग 12 सौ से अधिक रोवर रेंजर शामिल हुये।
इसमें मध्य प्रदेश के दल मे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनी से कुणाल गौतम, शुभम विश्वकर्मा, अभिषेक पाण्डे, गौरव सेन, कटनी पब्लिक स्कूल से सानिध्य भारद्वाज, प्रशांत पाडेय, आलोक अग्रवाल, आर्यन जायसवाल, दिगम्वर जैन स्कूल से रोहित करियार, अशोक उरमलिया, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनी के नेतृत्व में एवं रेजर कटनी पव्लिक स्कूल से न्याशा दुबे, शिखा तिवारी, नोबल हार्ट स्कूल से दीप्ती साहू, रिया कनोजिया, रूपाली साहू, पूजा जयसवाल एवं नालंदा उमावि कटनी से विष्णु प्रिया मिश्र ने शालनी गुप्ता रेंजर लीडर के नेतृत्व मे प्रतिभागिता की।
यहां केम्पक्राफ्ट, रंगोली, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, कलर पार्टी, फोकडॉस, फिजिकल डिस्प्ले, एक्जीबिसन फूडप्लाजा, पीजेन्ट शो गतिविधियों का आयोजन हुआ।

ट्रेंडिंग वीडियो