scriptमौसम: पश्चिम विक्षोभ से एक डिग्री लुढ़का तापमान, उमस ने किया हाल-बेहाल | katni weather report | Patrika News

मौसम: पश्चिम विक्षोभ से एक डिग्री लुढ़का तापमान, उमस ने किया हाल-बेहाल

locationकटनीPublished: Jun 04, 2023 06:07:31 pm

Submitted by:

balmeek pandey

जम्मू काश्मीर में बने विक्षोभ का जिले में भी दिखा असर, आज से तापमान बढऩे की संभावना

katni weather report

katni weather report

कटनी. सूरज की तेज किरणों ने शनिवार को लोगों को जमकर झुलसाया। सुबह 9 बजे से ही तेज धूप हो गईं थीं, जो शाम 5 बजे तक भी असर दिखाती रहीं। तेज धूप से ज्यादा आद्र्रता ने लोगों का हाल-बेहाल किया। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को एक डिग्री कम तापमान होने के बाद भी लोग गर्मी से बेचैन रहे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 41.3 डिग्री अधिकतम तापमान व न्यूनतम 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को 40.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा तो वहीं न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
सामान्य से डेढ़ से दो डिग्री कम तापमान रहने की मुख्य वजह आसपास मौसम का बदला होना है। बादल छाए हुए हैं, इसलिए तापमान में गिरावट आई है। जम्मू काश्मीर के आसपास पश्चिम विक्षोभ बना हुआ है, जिसका असर कटनी जिले में भी है। विक्षोभ के कारण कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम में आद्र्रता बनी हुई है, जिससे उमस भरा मौसम बना हुआ है।

आज से बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के वैज्ञानिक संदीप चंद्रवंशी के अनुसार रविवार से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। अधिकत्म 43 डिग्री तक जाने की संभावना है। हालांकि विभाग का कहना है कि इस बार 44 डिग्री से नीचे ही तापमान रहेगा। गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं। वहीं बाजार में कंठ को तर करने के लिए लोग ठंडे पानी, शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो