scriptघर से बाहर से किशोरी का किया अपहरण फिर छोड़कर भागे | Kidnapping of teenager from home | Patrika News

घर से बाहर से किशोरी का किया अपहरण फिर छोड़कर भागे

locationकटनीPublished: Aug 07, 2018 09:17:27 pm

Submitted by:

shivpratap singh

माधवनगर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Gangrape with minor girl in Ransisar village of churu

Gangrape with minor girl in Ransisar village of churu

कटनी. माधवनगर थाना अंतर्गत ग्राम भरौली में घर के बाहर से आधी रात को एक १७ वर्षीय किशोरी का अज्ञात आरोपियों द्वारा अपहरण करने का मामला सामने आया है। हालाकि किशोरी को कुछ ही दूर ले जाकर आरोपियों ने छोड़ दिया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन माधवनगर थाना पहुंचे और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया।
एसआई प्रियंका राजपूत ने बताया कि ग्राम भरौली निवासी १७ वर्षीय किशोरी बीती रात करीब १.३० बजे घर से बाहर टॉयलेट के लिए निकली थी। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे दो अज्ञात लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह दबाकर उसे तालाब के पास ले गए। इसी दौरान अन्य किसी के आने की आहट सुनाई दी तो आरोपी किशोरी को मौके पर छोड़कर भाग निकले। एसआई राजपूत ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
——————————
पायल, मंगलसूत्र लेकर घर से गायब हुई किशोरी
कटनी. स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत एक गांव में १५ वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त मां की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण करने का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि १५ वर्षीय किशोरी की मां तेंदूपत्ता तोडऩे का काम करती है। गत दिवस जब वह तेंदूपत्ता तोड़कर वापस घर लौटी तो घर से किशोरी लापता थी। मां ने उसे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में तलाशा लेकिन वह नहीं मिली। घर की तलाशी में यह भी सामने आया कि किशोरी घर से पायल, मंगलसूत्र और 500 रुपये लेकर लापता हुई है।
—————————–
फोन आया और खाते से निकाल गए २७ हजार
बरही थाना क्षेत्र में युवक से ठगी
कटनी. फोन पर बैंक उपभोक्ताओं को ठगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आएदिन इस तरह के प्रकरण आने के बाद भी पुलिस अबतक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ऐसा ही एक मामला बरही थाना अंतर्गत वार्डक्रमांक १ में सामने आया है। पीडि़त संतोष पिता महादेवप्रसाद पटेरिया (४२) के पास गत दिवस बैंक अधिकारी बनकर फोन किया गया। एटीएम ब्लॉक होने का कहकर जानकारी मांगी गई और जानकारी देते ही खाते से २७ हजार रुपए निकाल लिए गए। थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो