scriptvideo: मुद्दा किसान, भाजपा-कांग्रेस में घमासान | kisan issue: Conflict in BJP-Congress | Patrika News

video: मुद्दा किसान, भाजपा-कांग्रेस में घमासान

locationकटनीPublished: Nov 05, 2019 05:29:00 pm

दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर फोड़ा किसानों की दुर्दशा का ठीकरा.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

अब धान की फसल में आया यह रोग, किसानों को हो सकता है भारी नुकसान

कटनी. किसानों के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ा। कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान अगर परेशान हैं तो आपके कारण। दोपहर में कांग्रेस नेताओं ने एक माह पहले अतिवृष्टि से खरीफ फसलों को हुए नुकसान के बाद केंद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस का धरना समाप्त होते ही कलेक्ट्रेट के सामने भाजपा का प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू हुआ। भाजपाइयों ने फसल ऋण माफी, बिजली बिल और प्रदेश सरकार की अन्य नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए प्रदर्शन किया। दोनों ही दलों के नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी।
Congress leader-activist submitting memorandum of protest
धरना प्रदर्शन के ज्ञापन सौंपते कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता. IMAGE CREDIT: Raghavendra
निष्ठुर केंद्र, किसानों की परेशानी की कर रही अनदेखी

कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक माह पूर्व भारी बारिश के किसानों की खरीफ की फसल बर्बाद हो गई। गांव के गांव इस त्रासदी से परेशान हैं। कई किसानों के घर पर तो इस बार अनाज का एक दाना नहीं आएगा। इसके बाद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जब परेशानी लेकर दिल्ली पहुंचे तो पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों की इस समस्या पर गौर ही नहीं किया। केंद्र से मदद नहीं मिलने के कारण किसानों की समस्या का हल नहीं हो पा रहा। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति के नाम एसडीएम बलवीर रमण को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर आंदोलन प्रभारी अतुल सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष मिथिलेश जैन, गुमान सिंह, विधायक बड़वारा विजय राघवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक बहोरीबंद सौंरभ सिंह, अंशु मिश्रा, सुजीत द्विवेदी, करण सिंह चौहान, राजा जगवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
BJP workers handing out memorandum in statewide movement.
प्रदेशव्यापी आंदोलन में ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता. IMAGE CREDIT: Raghavendra
किसान तबाह, मुआवजा तो दूर सर्वे तक नहीं हुआ
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के मुद्दे पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरा। प्रदेशव्यापी आंदोलन में नेताओं ने कहा कि प्रदेश के 32 जिलों में अतिवृष्टि से तबाही आई है। किसान कराह रहा है। इस पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को मुआवजा देना, उनका हाल जानना तो दूर सर्वे तक नहीं करवाई। चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार ने किसानों के दो लाख रुपये तक की कर्जमाफी की बात कही और दस माह तक किसी भी किसान का दो लाख रुपये का कर्ज माफ नहीं हुआ। वचनपत्र में किसानों के बिल आधा करने का वादा भी हवा में उड़ा दिया गया। भाजपा सरकार में किसानों को बिना कटौती 12 घंटे बिजली मिल रही थी, अब किसान बिल के लिए परेशान हैं। धरना प्रदर्शन उपरांत भाइपाइयों ने ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, शहर विधायक संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय, पूर्व मंत्री अलका जैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो