scriptजानिए आश्रृय गृह में किस तरह के कर्मचारी कर रहे काम | Know what type of employee doing work in the shelter home | Patrika News

जानिए आश्रृय गृह में किस तरह के कर्मचारी कर रहे काम

locationकटनीPublished: Aug 17, 2018 02:27:13 pm

Submitted by:

dharmendra pandey

एसडीएम की जांच हुई पूरी, उच्चस्तरीय जांच के लिए कलेक्टर को भेजा प्रतिवेदन

hostel

hostel

कटनी. ग्राम हिरवारा स्थित लिटिल स्टार फाउंडेशन की बीते दिनों जांच करने पहुंचे एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा ने रिपोर्ट कलेक्टर केवीएस चौधरी को सौंप दी है। जांच के दौरान उन्हें आश्रृय गृह में व्यापक स्तर पर खामियां मिली। प्रशिक्षित कोई भी कर्मचारी नहीं मिला। कर्मचारियों के चयन व नाबालिगों की सुरक्षा में भी लापरवाही बरते जाने की बात सामने आई है। कलेक्टर को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में उन्होंने उच्च स्तरीय कमेटी व मजिस्ट्रीयल जांच करने का प्रतिवेदन सौंपा है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम हिरवारा में डॉ. समीर चौधरी द्वारा लिटिल स्टार फाउंडेशन संस्था का संचालन किया जा रहा है। संस्था में रह रही दो लड़कियां 4 अगस्त की रात 8.30 बजे के लगभग भाग गई थी। मामले सामने आने के बाद कलेक्टर चौधरी ने एसडीएम की अगुवाई में जांच केे लिए टीम गठित की। टीम में शामिल महिला बाल विकास विभाग की सहायक संचालक वनश्री कुरवेती व एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा ने 10 अगस्त को आश्रृय गृह पहुंचकर जांच की। इस दौरान उन्हें रिकार्ड को दुरूस्त मिले। जांच में सबसे विचारणीय प्रश्न आश्रृय गृह का आबादी स्थल से दूर होना भी शामिल है। इतना ही नहीं संस्था द्वारा इसकों लेकर कोई गंभीर प्रयास भी नही किए गए है। यह तथ्य भी निकलकर सामने आए हैं।

13 साल में भाग चुकी हैं 17 लड़कियां
साल 2005 से संचालित लिटिल स्टार फाउंडेशन से अब तक 17 लड़कियां बिना बताए भाग चुकी है। इसका खुलासा भी जांच रिपोर्ट में हुआ है। हालांकि लड़कियों के भागने के बारे में पदाधिकारियों द्वारा संबंधित थानों को सूचना दी जा चुकी है।

5 दिन बाद भी संस्था संचालक ने नहीं दिया नोटिस का जवाब
ग्राम हिरवारा स्थित शेल्टर होम से भागी लड़कियों को लेकर जिले की महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक वनश्री कुरवेती ने संस्था संचालक डॉ. समीर चौधरी को नोटिस भेजकर दो दिन के भीतर जवाब मांगा था। सहायक संचालक द्वारा नोटिस को दिए हुए 5 दिन से अधिक का समय बीत गया है। सहायक संचालक वनश्री कुरवेती ने बताया कि संस्था संचालक द्वारा गुरुवार तक नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया है।

पुलिस भी लौटी खाली हाथ
आश्रृय गृह से भागी दोनों लड़कियों का पता लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक मिथिलेश शुक्ला ने एनेकेजे थाने से सिंगरौली व सीधी पुलिस टीम भेजी थी। लड़कियों का पता लगाने उनके गांव गई टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस कर्मियों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

इनका कहना है
आश्रृय गृह से भागी लड़कियों का पता लगवाया जा रहा है। लड़कियों का पता लगाने पुलिस टीम को उनके गृह ग्राम भेजा गया था, लेकिन लड़कियां गांव में नहीं मिली है।
कविता साहनी, सब इंस्पेक्टर व जांच अधिकारी, थाना एनकेजे।
………………………..
जांच रिपोर्ट में कई खामियां मिली है। जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा गया है।
धर्मेंद्र मिश्रा, एसडीएम।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो