scriptमां जालपा की 111 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, देखें वीडियो | ma jalpa 111 meter Chunari yatra in katni | Patrika News

मां जालपा की 111 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, देखें वीडियो

locationकटनीPublished: Jan 30, 2018 12:02:10 pm

Submitted by:

balmeek pandey

जालपा माई भगत समाज व जालपा मंदिर विकास समिति का आयोजन

ma jalpa mandir katni

ma jalpa 111 meter Chunari yatra in katni

कटनी. पालकी पर सवार मां जालपा…, भगतों की सुमधुर ध्वनि, बैंड बाजा की धुन, चलित संगीत में नाचते-गाते श्रद्धालु, सड़कों पर गंूजते मां के जयकारे। यह नजारा था सोमवार की शाम शहर की सड़कों का। अवसर था शहर की खुशहाली के लिए निकाली गई चुनरी यात्रा का। जालपा माई भगत समाज तथा जालपा मंदिर विकास समिति द्वारा मंगल कामना को लेकर चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से धूमधाम के साथ चुनरी यात्रा शहर में निकाली गई। चुनरी यात्रा में आस्था का सैलाब देखते बना। बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने मां की चुनरी पकड़कर मां के धाम तक पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा सुभाष चौक, कपड़ा बाजार, सराफा बाजार, सुक्खन चौक, शेर चौक, आजाद चौक, चांडक चौक होते हुए जालपा मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रमुख शक्तिपीठ जालपा मढिय़ा पहुंची जहां पर विविध आयोजन हुए।

मां ने किया शहर भ्रमण
चुनरी यात्रा जहां आकर्षण का केंद्र रही तो वहीं मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु का तांता लगा रहा। मां जालपा को सुंदर पालकी में सवार कर शहर भ्रमण कराया गया। जिसका लोगों ने दर्शनलाभ प्राप्त किया। चुनरी यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि जालपा माई भगत समाज एवं जालपा मंदिर विकास समिति द्वारा 11वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। मां को चुनरी अर्पित करने के उपरांत महाआरती व प्रसाद वितरण किया गया। ३० जनवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयेाजन समिति के राजू अग्रवाल, लालजी पंडा, धन्नालाल सरावगी, पदम त्रिपाठी, बबलू चौदहा, प्रेमप्रकाश दीक्षित, मुन्ना खर्द, जमुना बिचपुरिया, अजय सरावगी, लल्लू सोनी, गीता पाठक, नीरा सेठिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

सुबह से चल रहे आयोजन
मंगलवार को शहर के प्रमुख शक्तिपीठ मां जालपा मढिय़ा में विविध आयोजन हो रहा है। विधि-विधान से माता की अराधना, हवन पूजन का दौर अल सुबह से चल रहा है। वर्षगांठ महोत्सव पर समिति द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करने अपील की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो