scriptजिले के अजब अफसरों का गजब कारनामा, मुर्दे को भी जिंदा बताकर सौंप दिया ये काम, पढि़ए खबर | Made dead employee nodal officer | Patrika News

जिले के अजब अफसरों का गजब कारनामा, मुर्दे को भी जिंदा बताकर सौंप दिया ये काम, पढि़ए खबर

locationकटनीPublished: Dec 22, 2018 09:55:07 pm

Submitted by:

dharmendra pandey

जिला पंचायत के कर्मचारियों की सामने आई लापरवाही, सूची को नहीं कराया अपडेट, हुई गफलत

medical board pahuchte hi adhikari karmchari fit

medical board pahuchte hi adhikari karmchari fit

कटनी. जिले के जिला पंचायत के अफसरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। शनिवार से ग्राम पंचायतों में शुरू होनी वाली विशेष ग्राम सभाओं के लिए जिले के जिम्मेदारों ने चार माह पहले मृत हुए प्रधानाध्यापक को नोडल अधिकारी बना दिया है। इधर, मामले की भनक लगने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
ग्राम पंचायतों के विकास का खाका तैयार करने के लिए 22 से 31 दिसंबर तक जिले में ग्राम पंचायत विकास योजना का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार से शुरू होने वाली पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा समस्त विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इन अधिकारियों की मौजूदगी में ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा होगी। अधिकारी शासन की योजनाओं की जानकारी देंगे। ग्रामीणों से चर्चा कर विकास की योजनाएं बनाएंगे। इसके बाद ग्राम सभा में प्रस्ताव का अनुमोदन होगा। जनपद पंचायत कटनी के अंर्तगत आने वाली ग्राम पंचायत हीरापुर कौडिय़ा में विशेष ग्राम सभा के लिए शासकीय माध्यमिक शाला में प्रधानाध्यापक रहे रोहिणी सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिनकी चार माह पहले ही मृत्यु हो चुकी है। दूसरी ओर स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा मृत हुए कर्मचारी का नाम सूची से हटाने में लापरवाही बरती गई। सूची से नाम ही नहीं हटाया और जिला पंचायत को जानकारी भेज दी गई।
इनका कहना है
सूची अपडेट न होने की वजह से ऐसा हुआ होगा। यदि किसी मृत कर्मचारी की ड्यूटी लगाई हैं तो उनका नाम हटाया जाएगा। सूची में यदि कोई गफलत है तो एसडीएम को अपने स्तर पर परिवर्तन करने को कहा गया है।
फ्रेंक नोबलए, सीइओ, जिला पंचायत।

ट्रेंडिंग वीडियो