कटनी

केंद्र के नए कृषि कानून का असर, MP की 70 मंडियों में अनाज आवक शून्य

-मंडी कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

कटनीOct 03, 2020 / 03:17 pm

Ajay Chaturvedi

कृषि कानून का विरोध

कटनी. केंद्र सरकार के स्तर से हाल ही में लागू नए कृषि कानून को वापस लेने के लिए देश भर में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। समूचे विपक्ष ने इसे काला कानून करार दिया है। किसान भी जगह-जगह आंदोलनरत हैं। इतना ही नहीं कृषि मंडियों के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन भी निरंतर जारी है। मंडी कर्मचारियों की मानें तो प्रदेश की 70 मंडियों में अनाज का आवक तकरीबन शून्य हो गया है।
मंडियों में अनाज का आवक शून्य होने से मंडी कर्मचारियों के समक्ष वेतन का संकट गहरा गया है। दरअसल आवक शुल्क से ही मंडी के कर्मचारियों को वेतन मिलता है, ऐसे में आवक बंद तो कर्मचारियों को वेतन भुगतान कैसे होगा, इसे लेकर वे परेशान हैं।
इसी को लेकर तमाम मंडी के कर्मचारी 25 सितंबर से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इन कर्मचारियों की मांग है कि सरकार स्पष्ट करें कि मंडी के कर्मचारियों का वेतन और पेंशन किस तरह से दिया जाएगा। उसके बाद ही यह धरना प्रदर्शन खत्म करेंगें। कर्मचारियों ने कहा कि यह धरना पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि गांधी जयंती से कर्मचारी भूख हड़ताल कर दिया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.