scriptयात्रियों से खचाखच भरी बस पलटी और मच गया कोहराम… | Many passengers injured due to bus overturn | Patrika News

यात्रियों से खचाखच भरी बस पलटी और मच गया कोहराम…

locationकटनीPublished: Oct 17, 2017 11:10:43 am

Submitted by:

Shiv Singh

कुठला थाना के मढिय़ा मोड़ बिलहरी की घटना, देरशाम हुआ हादसा, देररात तक घायल पहुंचे अस्पताल

Many passengers injured due to bus reversal

Many passengers injured due to bus reversal

कटनी। कटनी से बहोरीबंद जा रही यात्रियों से भरी बस सोमवार रात लगभग 7.30 बजे मढिय़ा मोड़ बिलहरी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार तीन दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आई। घायलों को एंबुलेंस 108 व डायल 100 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचे घायल यात्रियों ने बताया कि बस खचाखच भरी हुई थी। कई लोग खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। बस अनियंत्रित होकर पलटी या स्टेयरिंग फेल होने के कारण हादसा हुआ, इसकी जानकारी यात्रियों को नहीं है। यात्रियों ने बताया कि बस तेज रफ्तार से चल रही थी।

यह है मामला
जानकारी के अनुसार बस क्रमांक एमपी 21 पी 0563 पांडे ट्रेवल्स की बस बताई जा रही है। यह बस कटनी से बहोरीबंद के बीच चलती है। सोमवार शाम कटनी से यात्री लेकर बस बहोरीबंद के लिए रवाना हुई। इस दौरान बिलहरी के समीप मढिय़ा मोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों की चीख-पुकार मच गई और मौके पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी शशिकांत शुक्ला जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के पहुंचने से पूर्व ही डॉक्टरों व कर्मचारियों को अलर्ट किया। डायल- 100 व एंबुलेंस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। खबर लिखे जाने तक 30 घायल यात्री अस्पताल पहुंच चुके थे और 10 से 15 घायलों को अस्पताल लाया जा रहा था। अस्पताल में घायल शमा परवीन 14, राखी सिंह निवासी बडख़ेरा, इंद्राणी बर्मन 45 मढिय़ा, कमलेश बसोर 35 बडख़ेरा, सीता बाई 34, मनोज रजक 32, मंजू रजक 25, लक्ष्मीराम 22 बडख़ेरा, अर्चना ढीमर 35, जनका बाई 55 मढिय़ा, राजकुमार 22 बडख़ेरा सहित अन्य का उपचार किया जा रहा था। घायलों में आधा दर्जन को भर्ती किया गया है। हादसे के दौरान चालक-परिचालक भी घायल हुए।

घायलों को देखने पहुंचे दो विधायक
घटना की जानकारी लगते ही सबसे पहले बहोरीबंद विधायक सौरभ सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा। इसके बाद विधायक संदीप जायसवाल ने घायलों से मिले। सूचना पर एसडीएम राजेन्द्र पटेल, पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन भी अस्पताल पहुंचे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो