scriptमार्बल की खुली खदान ने निगल ली दो बच्चों की जिदंगी | Marble's open mine swallows two children's lives | Patrika News

मार्बल की खुली खदान ने निगल ली दो बच्चों की जिदंगी

locationकटनीPublished: Jun 03, 2020 10:11:11 am

Submitted by:

dharmendra pandey

-गांव में पसरा मातम, स्लीमनाबाद के ग्राम कनौजा का मामला

Marble mine harvester

मार्बल खदान कटनी

कटनी. थाना स्लीमनाबाद अंतर्गत ग्राम कनौजा में खुली मार्बल खदान ने दो बच्चों की जिदंगी निगल ली। पानी में डूबने सेे दोनों बच्चों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह खदान में दोनों बच्चों का शव उतराता देख ग्रामीणों ने सरंपच, कोटवार व पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मार्बल खदान पहुंचकर शव का बाहर निकलवाया। कब्जे में लेकर पीएम कराया और परिजनों के सुपुर्द किया। इधर एक साथ दो बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। जानकारी के मुताबिक स्लीमनाबाद के ग्राम कनौजा में संचालित मार्बल खदान पिछले साल से बंद पड़ी है। उसमें पानी भरा हुआ है। सोमवार सुबह 11 बजे के लगभग बनहरी निवासी किशोर सागर पिता प्रेम सिंह (11) व सागर पिता लखपति सिंह (10) घर से निकले, लेकिन शाम 5 बजे तक नहीं लौटे। चिङ्क्षतत परिजनों ने गांव में रातभर खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल पाया। मंगलवार सुबह 5 बजे केे लगभग खदान के पास बच्चों के कपड़े दिखाई दिए। पास जाकर देखे तो दोनों बच्चों का शव उतराता मिला। ग्रामीणों ने सरपंच व ग्राम कोटवार को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई कर पीएम कराया। मामले की जांच कर रहे स्लीमनाबाद थाना के उपनिरीक्षक बीएस आर्मो ने बताया कि प्रकरण दर्जकर मामले को जांच में लिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो