पूर्व में खराब हो चुकी है धान
ओपन कैप मझगवां में रखी धान पूर्व में भी बड़ी मात्रा में खराब हो चुकी है। बारिश के कारण धान को सुरक्षित तरीके से ढंका नहीं गया था, जिसके चलते धान भीग गई थी। सैकड़ों क्विंटल धान जमकर पौधों में बदल गई थी। काफी मात्रा में धान सड़ गई थी। इस मामले को पत्रिका ने उजागर किया था। इसके बाद भी धान की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारों ने कुछ सख्ती दिखाई, अब फिर बड़ी मात्रा में धान असुरक्षित है।
इनका कहना है
लॉकडाउन के कारण गार्ड नहीं पहुंच पा रहा हैं। मौसम खराब है। इसको ध्यान में रखते हुए धान के ऊपर तिरपाल ढंगवाने व्यवस्था की जाएगी। तिरपाल क्यों अलग कराई गई यह भी पता कराते हैं।
शिखा वर्मा, जिला विपणन अधिकारी।