scriptइस सचिव के आदेश का माखौल उड़ा रहे मास्साब | Masdhal's bluffing of this secretary's order | Patrika News

इस सचिव के आदेश का माखौल उड़ा रहे मास्साब

locationकटनीPublished: Jul 09, 2018 11:57:00 am

Submitted by:

dharmendra pandey

शिक्षा विभाग में जिलेभर में 6039 लोग कार्यरत, उपस्थिति दर्ज करा रहे सिर्फ 2043

M Education friends app

M Education friends app

कटनी. जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी विभाग के सविच के आदेश का खुलेआम माखौल उड़ा रहे हैं। एम शिक्षा मित्र एप में हाजिरी ही नहीं लगा रहे है। आलम यह है कि स्कूल को खुले हुए लगभग 21 दिन बीत गया है और सिर्फ 40 फीसदी लोग ही एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करा रहे है। अधिकारियों-कर्मचारियों की इस लापरवाही के कारण विभाग का उद्ेदश्य पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है।

सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षक व स्कूल शिक्षा विभाग के दफ्तर में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी सहीं समय पर स्कूल व दफ्तर नहीं पहुंच रहे थे। स्कूल शिक्षा विभाग को हर दिन शिकायतें मिल रहीं थी। इस तरह की शिकायतों पर अंकुश लगाने व उनकी गतिविधियों पर नजर रखने प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने एम शिक्षा मित्र एप की लगभग दो साल पहले शुरुआत की। शिक्षक नेताओं को सरकार का यह फरमान नागवार गुजरा। विरोध किया। जिस वजह से यह योजना कुछ समय के लिए बंद हो गई थी। शिक्षण सत्र 2018-19 में विभाग ने फिर से एप के माध्यम से हाजिरी लगाना अनिवार्य किया। उसके बाद भी स्कूल व दफ्तर में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी उत्सुक दिखाई नहीं दें रहे है। जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में 6039 लोग कार्यरत है। इसमें 2043 लोग ही हाजिरी लगा रहे है। शेष लोग लापरवाही बरत रहे है।

इनका कहना है
एम शिक्षा मित्र एप से हाजिरी लगाने सभी को अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उपस्थिति दर्ज कराने में जो लोग लापरवाही बरत रहे है। उन पर कार्रवाई की जाएगी।
एसएन पांडे, डीइओ।


इधर,
विजयराघवगढ़ में दो दिन चलेगा मेंटेनेंस, बंद रहेगी बिजली
कटनी. तहसील क्षेत्र विजयराघवगढ़ में दो दिन बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के कर्मचारी सुधार कार्य करेंगे। कार्यपालन यंत्री डी डाबर ने बताया कि नगर के अंदर सुधार कार्य किया जाएगा। जिसके चलते 10 जुलाई मंगलवार को सुबह 6 से 1 बजे दिन तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। इसी तहर से 13 जुलाई शुक्रवार को भी मेंटनेंस कार्य किया जाएगा। इस दिन सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक सुधार कार्य कराया जाएगा। इधर, 8 घंटे तक लगातार बिजली सप्लाई बंद रहने के कारण नगर के लोगों को पानी व उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ेगा।


………………………………….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो