scriptरात 10 से सुबह 6 बजे तक ही व्यापारी मंगवा सकेंगे सामान, 4 पहिया, 3 पहिया वाहनों का प्रवेश भी रहेगा प्रतिबंधित | Merchants will be able to order goods from 10 to 6 in the night | Patrika News

रात 10 से सुबह 6 बजे तक ही व्यापारी मंगवा सकेंगे सामान, 4 पहिया, 3 पहिया वाहनों का प्रवेश भी रहेगा प्रतिबंधित

locationकटनीPublished: May 07, 2020 08:39:39 am

Submitted by:

dharmendra pandey

-झंडा बाजार, सुभाष चौक, जवाहर चौक, घंटाघर में सामग्री लेकर आ रहे वाहनों को पुलिस ने लौटाया, दुकानदारों को भी दी नियमों का उल्लंघन न करने की हिदायत

stopper

स्टापर लगाते एएसपी।

कटनी. शहर में कोई भी व्यापारी सुबह 6 बजे के बाद सामान नहीं मंगवा सकेगा। इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्हें रात 10 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक ही सामान मंगवाने की अनुमति दी गई है। इसके बाद यदि कोई व्यापारी सामग्री मंगवाता है तो नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लॉक डाउन के तीसरे चरण में कलेक्टर ने पान, गुटखा व सैलून की दुकान को छोड़कर सभी तरह की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। बुधवार को शहर में दुकान खुलने के बाद पहली बार शहर में भारी भीड़ दिखाई दी। शहर में चार पहिया, तीन पहिया वाहन बाजार में प्रवेश न करे, इसके लिए मुख्यमार्ग से बाजार की तरफ जाने वाली सड़कों पर स्टापर लगवाए गए। सिर्फ दोपहिया वाहन चालकों को ही जाने दिया।
पैदल चलकर देखी व्यवस्था, दुकानदारों को भी दी सख्त दिहायत
बाजार खुलने के बाद व्यवस्था का जायजा लेने एएसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी शशिकांत शुक्ला, कोतवाली टीआइ विजय विश्वकर्मा, यातायात टीआई राघवेंद्र भार्गव ने दलबल के साथ ही पैदल जायजा लिया। सुभाष चौक, झंडाबाजार, जवाहर चौक, सराफा बाजार, हीरागंज, घंटाघर और गर्ग चौराहा का निरीक्षण किया। इस दौरान हीरागंज में कुछ व्यापारी लोडर वाहनों से सामग्री मंगवाकर उतरवा रहे थे। जिनको वहां से जाने को कहा गया। रात10 से सुबह 6 बजे के बाद सामग्री नहीं मंगवाने की सख्त दिहायत दी। इसके अलावा हीरागंज में सड़क किनारे सब्जी लगा रहे व्यापारियों को भी भगाया गया।
साधूराम स्कूल और रेलवे स्टेशन में होगी कारों के पाॢकंग की व्यवस्था:
शहर में खरीददारी के लिए कार से आने वाले लोगों को बाजार में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्हें बाहर ही कार खड़ी करनी पड़ेगी। पार्किंग के लिए यातायात पुलिस ने अलग व्यवस्था बनाई है। कार को साधूराम स्कूल और मुख्य रेलवे स्टेशन में खड़ा करना पड़ेगा। इसके बाद ही वे बाजार में खरीददारी कर सकेंगे।
व्यापारी ने पूछा कारण एएसपी बोले: ऑरेंज जोन में आते ही बंद हो जाएगी दुकान
शहर का पैदल भ्रमण करने के बाद एएसपी संदीप मिश्रा गर्ग चौराहा पहुंचे। बाजार की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्टापर लगवाने लगे। इस बीच एक व्यापारी दुकान से बाहर निकला और हाथ जोड़कर मार्ग बंद करवाने का कारण पूछा। इस बार एएसपी बोले की आपकी दुकान चलती रहे, इसकी व्यवस्था करवा रहे। ग्रीन से यदि ऑरेंज जोन में पहुंचे तो सारा कारोबार बंद हो जाएगा। इसलिए दुकान में कोई ग्राहक आता है तो आप भी सावधानी बरते और उसको भी बरतने के लिए कहे। इसके बाद एएसपी मिश्रा खुद ही स्टापर लगाने लगे।
इधर माधवगर में भी बनाई व्यवस्था
माधवनगर क्षेत्र में भी बाजार खुल गया है। बाजार में अनावश्यक भीड़ न बढ़े इसके लिए यहां पर अलग इंतजाम किए गए है। चार पहिया व दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था बनाई।

-ग्रीन जोन होने की वजह से सभी तरह की दुकानों को खोलने की कलक्टर ने अनुमति दी है। कार से खरीददारी करने आए व्यक्तियों को भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कार खड़ी करने के लिए अलग से पार्किंग बनाई गई है। व्यापारी भी रात 10 से सुबह 6 बजे तक ही सामान मंगवा सकेंगे। इसके बाद कोई भी व्यापारी सामग्री नहीं मंगवाएगा।
संदीप मिश्रा, एएसपी, कटनी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो