कटनी

प्रवासी मजदूरों के लिए संबल बनेगी सहारा, सर्वे के बाद मिलेगा लाभ, नगर निगम, पंचायत व नगर परिषदों में जमा हो रहे फार्म

कोरोना वायरस महामारी के चलते कई प्रदेशों व जिलों में फंसे मजदूर अब घर वापसी कर रहे हैं। अभी तक जिले में 29 हजार 231 मजदूर आ चुके हैं। अभी हजारों आना शेष हैं। इन मजदूरों में से हजारों मजदूरों के लिए राहत भरी खबर हैं। प्रवासी मजदूर के लिए संबल योजना से जोड़ा जा रहा है। जिसका सर्वे जिले में शुरू हो गया है। सर्वे के बाद ऑनलाइन पंजीयन होगा। दो दिन से सर्वे प्रक्रिय शुरू हुई है। इसमें भवन सनिर्माण का पंजीयन भी किया जा रहा है।

कटनीJun 01, 2020 / 09:06 am

balmeek pandey

new savera Sambal card

कटनी. कोरोना वायरस महामारी के चलते कई प्रदेशों व जिलों में फंसे मजदूर अब घर वापसी कर रहे हैं। अभी तक जिले में 29 हजार 231 मजदूर आ चुके हैं। अभी हजारों आना शेष हैं। इन मजदूरों में से हजारों मजदूरों के लिए राहत भरी खबर हैं। प्रवासी मजदूर के लिए संबल योजना से जोड़ा जा रहा है। जिसका सर्वे जिले में शुरू हो गया है। सर्वे के बाद ऑनलाइन पंजीयन होगा। दो दिन से सर्वे प्रक्रिय शुरू हुई है। इसमें भवन सनिर्माण का पंजीयन भी किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में नगर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत व नगर परिषदों द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। जिनका नाम पहले से संबल में पंजीकृत है उनके नाम नहीं जुड़ेंगे। पात्र हितग्राहियों को जोड़कर योजना से लाभान्वित किया जाएगा। संबल योजना के तहत जा अहर्ताएं हैं वहीं प्रवासी मजदूरों को भी पूरी करनी होंगी।

यह मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संबल योजना की शुरुआत की गई है। इसमें पात्र हितग्राही के बच्चों 12वीं में अच्छे नंबर पर 30 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि, प्रसूति सहायता के तहत 14 हजार रुपये, 5 हजार रुपये अंत्येष्टि सहायता, सामान्य मृत्यु पर दो लाख रुपये, दुर्घटना मृत्यु पर चार लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है। उन्नत व्यवसाय के लिए उपकरण क्रय करने में सुविधा, बिजली बिल में छूट, नि:शुल्क चिकित्सा, रोजागारोन्मुखी प्रशिक्षण आदि शामिल है।

हितग्राहियों की जुटाई जा रही जानकारी
नगर पालिक निगम कटनी द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं मुख्यमंत्री हाथ ठेला एवं साईकिल रिक्शा चालक कल्याण योजना-2009, मुख्यमंत्री शहरी पथ विक्रेता कल्याण योजना-2012, मुख्यमंत्री केश शिल्पी कल्याण योजना-2013, मुख्यमंत्री शहरी घरेलू कामकाजी महिला योजना-2009 में पंजीकृत हितग्राहियों के पंजीयन परिचय पत्र की फोटोकॉपी के साथ-साथ, आधार कार्ड, समग्र परिवार आइडी एवं बचत खाता की फोटोकॉपी, हितग्राहियों से एकत्रित कराई जा रही है। इन सभी हितग्राहियों के विवरण को शासन के पोर्टल पर दर्ज किया जाना हैं। एनयूएलएम प्रभारी ने बताया कि योजनाओं में जितने पंजीकृत हितग्राही हैं, उनसे संपर्क कर जानकारी एकत्र की जा रही है। हितग्राही एनयूएलएम शाखा में जमा कर योजना का लाभ उठा सकेंगे।

इनका कहना है
जिले में संबल योग्य और भवन संनिर्माण मजदूरों का सर्वे और पंजीयन कार्य शुरू हो गया है। रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी। लॉकडाउन के चलते उन्हें संबल योजना का लाभ दिया जाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत व शहरी क्षेत्र में नगर निगम व नगर परिषद सर्वे कर रही हैं।
महेंद्र गौतम, जिला श्रम पदाधिकारी।

Home / Katni / प्रवासी मजदूरों के लिए संबल बनेगी सहारा, सर्वे के बाद मिलेगा लाभ, नगर निगम, पंचायत व नगर परिषदों में जमा हो रहे फार्म

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.