scriptदो कारों से शहर में लाया जा रहा था लाखों का गांजा, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया भांडाफोड़ | millions of ganja was being brought into katni police busted | Patrika News

दो कारों से शहर में लाया जा रहा था लाखों का गांजा, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया भांडाफोड़

locationकटनीPublished: Mar 28, 2022 06:02:26 pm

Submitted by:

Faiz

-गांजा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई-दो कारों से लाया जा रहा था लाखों का गांजा-पुलिस ने जब्त किया 39 किलो गांजा-जब्त किये गए गांजे की कीमत 4 लाख रुपए

News

दो कारों से शहर में लाया जा रहा था लाखों का गांजा, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया भांडाफोड़

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले की बड़वारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर गांजा तस्करों को 39 किलो गांजे और दो कारों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे, जिसपर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया और डी.एस.पी (मुख्यालय) शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी तर्ज पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, दो अलग अलग गाड़ियों में गांजा लेकर दो तस्कर शहडोल से कटनी आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो अलग अलग टीमें गठित करके घेराबंदी करते हुए गुड़ा मोड़ बिलायत कला एवं मझगवां से आरोपियों को गिरफ्तार किया।


पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों पर की कार्रवाई

-21 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

पहली कार्रवाई ग्राम मझगवां टोल नाके से पहले मुखबिर के बताए स्थान पर एक ग्रे कलर की वेगन आर गाड़ी जिसका नंबर सीजी 04 डीटी 4222 आते दिखी, जिसे पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश तो चालक कार छोड़कर भागने लगा। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। चालक का नाम 32 वर्षीय नीतेश कुशवाह पिता दुर्गा कुशवाह, रांझी बड़ा पत्थर जबलपुर का रहने वाला बताया है। वहीं, कार की तलाशी लेने पर पुलिस को सीट के नीचे बने कैबिन में खाकी रंग के पैकेट में पैक 21 पैकेट कुल गांजा मिला, जिसकी कीमत 2 लाख 10 हजार रूपए आंकी गई है।

इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के साथ वेगन आर कार भी जप्त करते हुए आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराधिक धारा क्र. 166/2022 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


-32 पैकेट में ले जा रहा था 18 किलो 400 ग्राम गांजा

वहीं, दूसरे आरोपी को पुलिस ने ग्राम गुड़ा कला मोड़ के पास बिलायत कला की तरफ से आ रही सिल्वर कलर की कार नंबर सीजी 10 एफए 2620 आते दिखी, इसे भी जब पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो कार चालकर गाड़ी से कूदकर भागने का प्रयास करने लगा। इसे भी पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी का नाम 21 वर्षीय रोहित विश्वकर्मा पिता स्व . मृगुनाथ विश्वकर्मा, बड़ा पत्थर राझी जिला जबलपुर का रहने वाला बताया है। पुलिस द्वारा कार की तलाशी के दौरान सीट के नीचे से कुल 32 पैकेट करीब 18 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार इसकी कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए इस्तेमाल किये गए वाहन को भी जब्त कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ धारा 167/2022 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

 

यह भी पढ़ें- नेशनल केमिकल एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड और नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई


कहां खपाने ले जा रहे थे इतना गांजा?

https://www.dailymotion.com/embed/video/x89fw9q

वहीं, पुलिस द्वारा उक्त दोनो आरोपियों के कब्जे से कुल 39 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत 4 लाख रूपए आंकी गई है। साथ ही दो आरोपियों समेत दो कारें भी जब्त की हैं। फिलहाल, पुलिस अब दोनों आरोपियों से इस बात की पूछताछ कर रही है कि, वो ये गांज कहां ले जा रहे थे। साथ ही, जब्त की गई कारों के मालिक कौन हैं?

 

यह भी पढ़ें- इस राज्य में मोनोपॉली खत्म, 120 रुपए सस्ती हुई शराब


पुलिस कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका

गांजा तस्करों को पकड़ने में थाना प्रभारी अंकित मिश्रा, अनिल पांडेय, के.के. सिंह, रवि शुक्ला, रामनरेश पाठक , लालजी यादव , विजय चढ़ार , नरेन्द्र मिश्रा, आर. नंदकिशोर पटेल, संतोष यादव , राजकुमार अहिरवार, आशीष तिवारी, बकील यादव, आर. चालक अभय यादव की विशेष भूमिका रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो