यह है भी है मुख्य वजह
इन दिनों उत्तर-पश्चिम चल रही है। राजस्थान से गर्म हवाओं के झोके आ रहे हैं, जिसके कारण समस्या अधिक है। हवा पश्चिम मध्यप्रदेश होते हुए कटनी तक पहुंच रहीहै, जिसके कारण गर्म लू के थपेड़े लग रहे हैं। शनिवार की सुबह 8 बजे से सूर्यदेव अपना रौद्र रूप दिखाने लगे थे, जो 7 बजे के बाद तक गर्म हवाएं लगती रहीं। गर्म हवाओं से लू का खतरा भी बना हुआ है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में आम दिनों की अपेक्षा कम भीड़ नजर आ रही है। गर्मी और लू के चलते बाजार अब शाम से देर रात तक गुलजार हो रहे हैं। जानकारों के अनुसार नौतपा से पहले ही सूर्यदेव पूरी तरह से तपते रहेंगे।
इनका कहना है
बादलों के छटने के कारण एकाएक तापमान बढ़ा है। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के कारण मौसम में अधिक गर्मी है। अभी तापमान और बढऩे के आसार हैं। लू के थपेड़ों से बचना बेहद आवश्यक है। तेज धूप में जाने से हर कोई बचे।
डॉ. संदीप चंद्रवंशी, मौसम वैज्ञानिक।