श्रीराम सीता विवाहोत्सव में श्रद्धालु बने बाराती
स्लीमनाबाद. उपतहसील स्लीमनाबाद स्तिथ मां सिंहवाहिनी के 25वें प्राकट्योत्सव के अवसर पर रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रीराममहायज्ञ व श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन रामदासजी महाराज कर रहे हैं। श्रीराम कथा पंडाल में देर रात तक श्रीराम विवाह महोत्सव का भक्ति उत्साह अनोखी छठा देखते ही बन रही थी। जनक नंदनी माता सीता का विवाह भगवान श्री राम के साथ हुआ। विवाहोत्सव के लिए हरा भरा मंडप सजाया गया। बालक-बालिकाओं के विशेष श्रृंगार से बनी अनुपम छवि को सराहा गया। जैसे ही यज्ञ स्थल से भगवान की बारात विवाह स्थल के लिए भव्य शोभायात्रा के साथ निकली। विवाहोत्सव के दर्शनों को उपस्थित श्रद्धालुओं में भक्ति आनंद इस तरह से समाया की बारात मेंं शामिल होने की होड़ लग गई। सायंकालीन आरती कर प्रसाद का वितरण कर कथा को विश्राम दिया गया वही रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।