scriptनवरात्र उत्सव पर बाजार में बढ़ी चहल-पहल, होगी अच्छी खरीददारी | Movement in the market on the occasion of Navratri festival | Patrika News

नवरात्र उत्सव पर बाजार में बढ़ी चहल-पहल, होगी अच्छी खरीददारी

locationकटनीPublished: Oct 23, 2020 10:00:18 am

शारदीय नवरात्र उत्सव पर कोरोना संकट काल में बाजार छाई उदासी हुई दूर.

Navratri festival

नवरात्र उत्सव

कटनी. नवरात्र उत्सव पर कोरोना संकट काल में आठ माह से ज्याद समय से छाई उदासी हटेगी। नवरात्र पर्व प्रारंभ होने के साथ ही बाजार में चहल-पहल बढ़ी है। लोग खरीददारी के लिए बाजार का रूख कर रहे हैं। इसका असर पर भी बाजारों में दिख रहा है। एक बार फिर से बाजार गुलजार हो गए हैं। कोरोना संकट काल में कारोबार में की मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों के चेहरे खिले-खिले दिखाई देने लगे हैं। व्यापारियों को भी उम्मींद है कि बाजार में एक बार फिर से तेजी लौटेगी।

व्यापारी बताते हैं कि नवरात्र पर्व पर इलेक्ट्रानिक, क्राकरी, ऑटोमोबाइल, सराफा बाजार, रंग-पेंट, उपहार में चांदी की मूर्तियां व सोने के सिक्के, दोपहिया वाहन, चारपहिया व ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों की अच्छी खरीददारी की संभावना है।

सराफा बाजार के व्यापारी बताते हैं कि इस बार दीपावली के आसपास सोने के भाव में हल्की तेजी नजर आ सकती है, ऐस मांग के कारण संभव है। ऐसे में उपभोक्ता इस बार दीपावली से पहले ही सोने चांदी की खरीददारी कर सकते हैं।

बाजार में खरीददारी के लिए कई उपभोक्ताओं को शुभ मुहुर्त का इंतजार रहता है। पंडितों का मानना है कि इस बार नवरात्र पर्व से ही शुभ मुहुर्त प्रारंभ हो गया है। कई उपभोक्ता शुभ मुहुर्त के अनुसार खरीददारी व बुकिंग करवा रहे हैं।

शास्त्रों के अनुसार शारदीय नवरात्रि को शुभ और पवित्र माना गया है। नवरात्र पर्व पर खरीददारी को भी शुभ माना जाता है। ऐसे समय में कोई भी नई वस्तु खरीदने पर व्यक्ति को समृद्धि और अक्षय धन की प्राप्त होती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो