कटनीPublished: Sep 02, 2023 10:03:40 pm
balmeek pandey
एक एकड़ जमीन में 4.25 करोड़ रुपए की लागत से लगेगा प्लांट, कंपनी करेगी कचरा उठाव कर प्रोसोसिंग, नगर निगम को हर माह देगी राजस्व
शहर को पन्नी से जहरमुक्त बनाने बनाई गई है योजना, नगर निगम के अधिकारियों व पार्षदों की बैठक में लिया गया निर्णय
कटनी. प्लास्टिक व पॉलीथिन हर आम और खास की जिंदगी के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। चाहे बात स्वास्थ्य की हो या फिर पर्यावरण सुरक्षा की। हजारों टन निकलने वाला प्लास्टिक जमीन की उर्वरा शक्ति को भी निगल रही है। शहर में जहां पर भी देखा जाए पॉलीथिन का ढेर लगा होता है, जिससे शहर भी बदरंग दिखता है। लोगों की सेहत और पर्यावरण सुरक्षा के लिए नगर निगम ने खास योजना बनाई है। अब नगर निगम खराब प्लास्टिक और पॉलिथिन से मुक्ति दिलाने के लिए इसको रिसाइकिल करते हुए फ्यूल बनाने का काम करेगी। नगर निगम एक कंपनी को ठेका देने जा रही जो पॉलिथिन आदि से डी पॉलीमराइजेशन बायोलिसिस एक्टिविटी के माध्यम से फ्यूल बनाएगा। इस फ्यूल का उपयोग डीजल, विमान का ईंधन और पेट्रोल बनाने आदि में उपयोग किया जाएगा सकेगा।