scriptनगर निगम कटनी ने संपत्ति कर में की बेतहाशा वृद्धि, कांग्रेस ने किया विरोध | Municipal corporation Katni increased property tax Congress protest | Patrika News

नगर निगम कटनी ने संपत्ति कर में की बेतहाशा वृद्धि, कांग्रेस ने किया विरोध

locationकटनीPublished: Apr 02, 2021 02:41:00 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-कांग्रेस नेता मिथलेश जैन ने नगर निगम के प्रशासक से मिल कर जताई आपत्ति

कांग्रेस फ्लैग

कांग्रेस फ्लैग,कांग्रेस फ्लैग,कांग्रेस फ्लैग,कांग्रेस फ्लैग,कांग्रेस फ्लैग

कटनी. नगर निगम कटनी ने इस बार संपत्ति कर में बेतहाशा वृद्धि की है। इस पर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस नेता मिथिलेश जैन ने निगम के प्रशासक और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और आयुक्त नगर निगम सत्येंद्र सिंह धाकरे से मिल कर आपत्ति जताई है।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर करों में भारी-भरकम वृद्धि कर दी गई है। इसके आधार पर जनता पर दोगुना और तीन गुना टैक्स लगाए जा रहा हैं। वर्तमान में स्वकर प्रणाली के अंतर्गत जो टैक्स प्रस्तावित किए गए हैं, वो पुराने टैक्स की तुलना में तीन गुना तक हो रहे हैं। इससे कि शहर की जनता में हाहाकार मचा है।
उन्होंने कहा है कि पहले के नियम अनुसार नगर निगम परिषद द्वारा ही करों को लागू करने के संबंध में निर्णय लिया जाता था, लेकिन वर्तमान में राज्य शासन ने नए नियम बना दिए हैं। जिसके अनुसार कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार संपत्ति का मूल्यांकन करते हुए उस पर टैक्स लगाया जाएगा।
मिथलेश ने कहा है कि कि भाजपा शासित राज्य सरकार एवं भाजपा शासित नगर निगम, शहर के नागरिकों को कोई सुविधा देने में तो पूरी तरह से असफल है, लेकिन भारी भरकम टैक्स वृद्धि के कारण लोगों को आर्थिक रुप से मुसीबतों के भंवर में डाल रही है। वर्तमान कोरोना काल में आम आदमी ऐसे ही आर्थिक रूप से टूट चुका है। उस पर इस तरह के टैक्स थोपना सही नहीं होगा। मिथलेश ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही टैक्सों में की गई वृद्धि वापस न ली गई तो कांग्रेस इसे मुद्दा बनाते हुए जनांदोलन खड़ा करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो