script#coronavirus: इस शहर में जी-जान से जुटे स्वच्छता दूत, नागरिक को निर्बाध सेवा के लिए जुटा निगम अमला | Municipal officer employees in service in lockdown | Patrika News

#coronavirus: इस शहर में जी-जान से जुटे स्वच्छता दूत, नागरिक को निर्बाध सेवा के लिए जुटा निगम अमला

locationकटनीPublished: Apr 09, 2020 07:43:21 pm

Submitted by:

balmeek pandey

कोविड-19 कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान आम आदमी अपने-अपनें घरो पर ही है। वहीं आयुक्त आरपी सिंह के निर्देशन में नगर निगम का अमला इस वायरस के हमले के खिलाफ मोर्चा लिए दिन रात एक कर रहा है। निगम के स्वच्छता दूतों द्वारा रोजाना ही सुबह 6 बजे से नगर की सड़कों एवं नालियों की साफ -सफाई की जाकर कचरे के उठाव का कार्य किया जा रहा है।

Municipal officer employees in service in lockdown

Municipal officer employees in service in lockdown

कटनी. कोविड-19 कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान आम आदमी अपने-अपनें घरो पर ही है। वहीं आयुक्त आरपी सिंह के निर्देशन में नगर निगम का अमला इस वायरस के हमले के खिलाफ मोर्चा लिए दिन रात एक कर रहा है। निगम के स्वच्छता दूतों द्वारा रोजाना ही सुबह 6 बजे से नगर की सड़कों एवं नालियों की साफ -सफाई की जाकर कचरे के उठाव का कार्य किया जा रहा है। नगर की सफाई व्यवस्था के अन्तर्गत गुरुवार को कावसजी वार्ड, भीमराव चौक से विवेकानंद चौक तक रोड की सफाई, भीमराव चौक जग्गी पान वाले के पास की नाली, जोगनी माता मंदिर के सामनें वाली नाली, सुपाडी वाली गली की नाली, धन्तीबाई स्कूल के पीछे पानी की टंकी के पास की नाली, मैकेनिक नगर की नालियों गुरुनानक वार्ड स्थित सब्जी मंडी की नालियों की सफाई, गाटरघाट पुल के ऊपर, मुक्तिधाम की सफाई का कार्य, अहमद नगर सिविल लाइन सहित नगर के अन्य समस्त वार्डो की साफ-सफाई की जाकर कचरे के उठाव का कार्य किया गया। नगर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे इस के लिए एमएसडब्ल्यू की टीम के द्वारा वार्डों से डोर टू डोर कचरे के संग्रहण का कार्य भी निरंतर जारी है।

फायर ब्रिगेड एवं मशीनों से किया जा रहा सेनेटाईज
शैलेन्द्र दुबे सहायक फायर इंचार्ज ने बताया कि संक्रमण की आशंका को देखते फायर वाहन द्वारा भी रोजाना नगर के विभिन्न वार्डो सहित, शासकीय कार्यालयों, प्रमुख स्थलों एवं अन्य मार्गो को सेनेटाइज किया जा रहा है। प्रात: फायर वाहन के माध्यम से एनकेजे स्थित रेल्वे कालोनी, बजरिया क्षेत्र, एसबीआई बेंक, अंबेडकर पार्क आदि विभिन्न स्थलों में फायर वाहन के माध्यम से सोडियम हाईपोक्लोराईड का छिडकाव किया गया। इसके अलावा शिवाजी वार्ड स्थित नेंन्सी स्कूल के पास एवं अन्य स्थल, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड शंकरगढ पहरूआ, जालपा देवी वार्ड स्थित गौतम गली, मसुरहा वार्ड की विभिन्न गलियों, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड स्थित पार्षद गली, पन्नी कॉलोनी, आदर्श आंगनबाडी केन्द्र एवं अन्य स्थलों में स्प्रेपंप के माध्यम से रोजाना ही कीटनाशक दवाईयों का छिडकाव किया जा रहा है।


कंट्रोल रूम से समस्या समाधान
लॉकडाउन के दौरान निकाय की सेवाओं को सुचारू और व्यवस्थित रखनें के लिये नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह द्वारा कंट्रोल रूम की स्थापना कराई जाकर तीन शिफ्ट में 24 घंटे हेतु कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। कर्मचारियों द्वारा अपनें दायित्व में उपस्थित होकर नागरिकों की समस्यांए सनी जाकर उनका निराकरण करया जा रहा है। निकाय द्वारा रोजाना प्रदान की जानें वाली सेवाए निर्बाध रूप से प्रदान की जा रके इसकी पर्यवेेक्षण के लिए अधिकारियों को भी संलग्न किया गया है।

भोजन वितरण का कार्य निरंतर जारी
कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए निगम के कर्मचारियों द्वारा शहर के गरीब वर्ग के बेघर और बेसहारा लोगों को भोजन वितरण का कार्य निरंतर ही कराया जा रहा है। इस कार्य में संलग्न कर्मचारियों द्वारा निर्धारित स्थलों से भोजन के पैकेट प्राप्त कर वार्ड की गरीब बस्तियों एवं निर्धन व बेसहारा लोगों को भोजन के पैकिट वितरित किये जा रहे है। वार्ड दरोगाओं द्वारा नि:शुल्क राशन कूपन वितरित किये जानें का कार्य भी निरंतर जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो