जैसे ही चक्का जाम की जानकारी बहोरीबंद आला अधिकारियों को मिली तो मौके पर थाना प्रभारी बहोरीबंद रेखा प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी और विद्युत मंडल के अधिकारियों को घंटों लगाया फोन, लेकिन विद्युत मंडल के अधिकारियों ने थाना प्रभारी का फोन भी नहीं उठाया। उसके बाद पीएचई विभाग से संपर्क कर बंद पड़े हैंडपंपों को सुधार के लिए बात कर लोगो को जल्द से जल्द समस्या का निदान करवाने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें- महाकाल मंदिर खुदाई में ही निकली हजारों साल पुरानी प्रतिमाएं, प्राचीन विरासतें समेटे है अवंतिका की नगरी
3 दिन में समस्या का निदान नहीं हुआ तो शुरु होगा विरोध
ग्राम के लोगों ने थाना प्रभारी रेखा प्रजापति के आश्वासन के बाद रोड से जाम को हटाया और थाना प्रभारी से निवेदन किया कि, अगर 3 दिन के अंदर हम लोगों की समस्या का निदान नहीं हुआ तो फिर से चक्काजाम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- महाकाल में नियमों की अनदेखी से भक्त नाराज, ज्यादा पैसा देने वाले को मिल रही प्राथमिकता
इस मौके पर ग्राम के लोग उपस्थित रहे
उसके बाद थाना प्रभारी बहोरीबंद रेखा प्रजापति ने पावर दिखाते हुए कहा अगर विद्युत मंडल करेगा अपनी मनमानी तो पुलिस विभाग करेगी जनता का सहयोग तब जाकर 2 घंटे बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा नल जल योजना के पंप हाउस पहुंचकर लाइट का किया सुधार और नल जल पंप को किया चालू।