scriptएमपी के इस बड़े जंक्शन में 100 फीट की ऊंचाई पर लहराएगा तिरंगा, रेलवे ने शुरू की पहल | National flag Tiranga will be installed in Katni railway station | Patrika News

एमपी के इस बड़े जंक्शन में 100 फीट की ऊंचाई पर लहराएगा तिरंगा, रेलवे ने शुरू की पहल

locationकटनीPublished: Dec 30, 2019 11:46:22 am

Submitted by:

balmeek pandey

देश की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा झंडा अब शहरवासियों को कई किलोमीटर दूर से नजर आएगा। 100 फीट की ऊंचाई पर आसमान में तिरंगा फहरेगा। जिले में सबसे अधिक ऊंचाई वाले तिरंगे का दीदार होगा कटनी जंक्शन में। रेलवे द्वारा मुख्य रेलवे स्टेशन में इस तिरंगे को लगाए जाने का निर्णय लिया गया।

कटनी. देश की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा झंडा अब शहरवासियों को कई किलोमीटर दूर से नजर आएगा। 100 फीट की ऊंचाई पर आसमान में तिरंगा फहरेगा। जिले में सबसे अधिक ऊंचाई वाले तिरंगे का दीदार होगा कटनी जंक्शन में। रेलवे द्वारा मुख्य रेलवे स्टेशन में इस तिरंगे को लगाए जाने का निर्णय लिया गया। स्टेशन परिसर में सौ फीट की ऊंचाई वाला हाइमास्ट पोल तैयार किया जाएगा। जिसमें तीन रंगों वाला बड़ा प्यारा तिरंगा हवा में फहरेगा। इसके लिए रेलवे जबलपुर मंडल द्वारा कटनी स्टेशन प्रबंधन को तैयारी के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। स्टेशन लोगों को दूसर से समझ में आए इसके लिए यह पहल की जा रही है। साथ ही स्टेशन का और भी सौंदर्यीकरण होगा। ताकि यहां पर पहुंचने वाले यात्रियों को सुखद अनूभूति हो। बता दें कि देश के 75 रेलवे स्टेशनों में यह पहल की गई है, जिसमें कटनी भी शामिल है। कटनी जंक्शन में भी राष्ट्रध्वज आकर्षण का केंद्र होगा।

रन फॉर कटनी: ऐसी ‘HOT’ वॉर्मअप के साथ आपने कभी नहीं देखी होगी मैरॉथन, वीडियो कर देगा नई ऊर्जा का संचार

 

इनका कहना है
मंडल द्वारा स्टेशन में 100 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराने के लिए निर्देश मिले हैं। इसके लिए ऊंचाई वाला हाइमास्ट पोल तैयार होगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
संजय दुबे, स्टेशन प्रबंधक, कटनी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो