सीएसओ ने भी किया
सीएसओ (प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी) सुरेंद्र प्रताप माही ने भी निरीक्षण किया। इनके साथ में उप मुख्य संरक्षा अधिकारी एके खरे, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एके पाठक, एरिया मैनेजर प्रिंसविक्रम, स्टेशन प्रबंधक संजय दुबे मौजूद रहे। सभी अधिकारी और सुपरवाइजरों की मीटिंग ली। एनकेजे और झुकेही यार्ड में हुई दुर्घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त की। सभी को सख्त निर्देश दिए कि पमरे में पहला दौरा है इसलिए सिर्फ समझाइश देकर छोड़ रहा हूं, दूसरी बार गलती होने पर सख्त कार्रवाई होगी। एनकेजे और झुकेही में बाइरोड निरीक्षण किया।
यह भी देखी व्यवस्थाएं
जहां पर अनारक्षित टिकट घर, प्लेटफॉर्म आदि का निरीक्षण किया। सीओएम मुकुल जैन ने बताया कि कटनी यार्ड बेहद महत्वपूर्ण है। यहां पर बड़ी मात्रा में गुड्स ट्रेन के बॉक्स का निर्माण व मरम्मत कार्य होता है। इसलिए यहां पर और विकास की संभावनाएं हैं। इसके अलावा यहां से कोल सप्लाई के लिए व्यस्ततम लाइन है। इसलिए यहां पर ट्रेनों के आवागमन को और सुचारू करने के लिए काम कराए जाने की आवश्यकता है। मुकुल जैन ने कहा कि यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग की कार्य योजना बनाई गई। उसको लेकर के निरीक्षण किया गया। स्थानीय अधिकारियों से भी चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।