कटनी

इस वर्षों पुराने नगर निगम में नहीं ये सुविधा, जानकर रह जाएंगे हैरान..पढि़ए खबर

न सुविधाघर टैंक साफ करने इंतजाम, डस्ट हटाने भी नहीं मशीन, स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने कर रहे प्रयास, वर्षों पुराने नगर निगम के पास नहीं आधुनिक संसाधन

कटनीDec 31, 2018 / 12:25 pm

mukesh tiwari

No modern machines in the municipal corporation

कटनी. मप्र छत्तीसगढ़ राज्य के एक होने के दौरान से कटनी का नगर पालिक निगम का दर्जा मिला हुआ है लेकिन उसके बाद भी निगम आधुनिक संसाधनों के मामले में अभी तक पिछड़ा हुआ है। स्वच्छता के मामले में अव्वल आने को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन उसके लिए आधुनिक साधनों की निगम के पास उपलब्धता ही नही है। नगर निगम के सार्वजनिक शौचालयों को साफ कराने के साथ गहरे से गंदगी निकालने के लिए सक्शन मशीन नहीं है जबकि उसकी कीमत 8 से 10 लाख रुपये के बीच है। जरूरत पडऩे पर निगम को ठेकेदारों के पास उपलब्ध मशीनों का सहारा लेना होता है। वर्तमान में शहर में 24 स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है और जिसमें आठ पूर्णता की ओर हैं। मशीन की उपलब्धता न होने से आने वाले समय में निगम को आधुनिक साधन न होने दिक्कत उठानी पड़ेगी।
शहर की सड़कों से डस्ट हटाने के लिए अभी भी पूरी तरह से सफाई कर्मचारियों पर ही आश्रित है। शहर के अंदर की सड़कों के साथ ही मुख्य मार्ग से भी डस्ट हटाने का कार्य कर्मचारी ही करते हैं, जिसमें मशक्कत करनी होती है। प्रदेश के नगर निगमों के पास डस्ट हटाने के लिए आधुनिक रोड सिपिंग मशीन उपलब्ध हैं लेकिन कटनी निगम के पास इस साधन की भी कमी है।
काम हो जाएगा आसान
सक्शन मशीन और रोड सिपिंग मशीन की उपलब्धता से निगम का काम आसान हो जाएगा। कलेक्ट्रेट से लेकर पुरैनी तक के मुख्य मार्ग व शहर के अन्य मार्र्गांें से जहां डस्ट को मशीन के जरिए हटाने से स्वच्छता में अव्वल बनाने में मदद होगी तो वहीं सीवर, शौचालयों की गंदगी हटाने का काम भी आसान होगा।
इनका कहना है….
दोनों ही मशीनों की नगर निगम को जरूरत है और उससे सफाई के क्षेत्र में बेहतर मदद मिलेगी। इसको लेकर इस साल के बजट में दोनों मशीनों को क्रय करने को शामिल किया जा रहा है।
अशफाक परवेज, उपायुक्त नगर निगम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.