scriptकर्मचारियों का तबादला करवाने में कोई नहीं रहा पीछे, पढि़ए पूरी सूची | No one is behind in transferring employees, read the complete list | Patrika News

कर्मचारियों का तबादला करवाने में कोई नहीं रहा पीछे, पढि़ए पूरी सूची

locationकटनीPublished: Oct 22, 2019 11:31:03 am

Submitted by:

dharmendra pandey

-विद्युत विभाग के कर्मचारी से लेकर दतिया तक के विधायक ने की अनुशंसा
-जिलास्तर में होने वाले तबादले के लिए कांग्रेस नेताओं ने अनुशंसा कर प्रभारी मंत्री से अनुमोदन कराने के लिए जिला शिक्षाधिकारी को दी गई सूची में खुलासा
 

govt_school_teacher_.jpg

teacher

धर्मेंद्र पांडे.कटनी. शासकीय कर्मचारियों का ट्रांसफर करवाने के लिए नेताओं से लेकर अलग-अलग संगठनों के सदस्यों ने भी खूब सक्रियता दिखाई। जिले के कर्मचारियों का ट्रांसफर करवाने के लिए कोई भी पीछे नहीं रहा। कर्मचारियों का ट्रांसफर करवाने के लिए प्रांतीय महामंत्री विद्युत कर्मचारी संघ भोपाल से लेकर दतिया के विधायक और युवक कांग्रेस के नेताओं ने भी खूब अनुशंसा की। किसी ने पांच तो किसी नेता ने 40 से ज्यादा कर्मचारियों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी।

जिलास्तर पर तबादले की प्रक्रिया 22 जून से शुरू हुई थी। तबादले के लिए प्रभारी मंत्री को अधिकार मिला था। इसके बाद जिले के स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने शिक्षकों का स्थानांतरण कराने के लिए जिला शिक्षाधिकारी को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। प्रस्ताव पहुंचने के बाद कलेक्टर व जिला शिक्षाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव अनुमोदन के लिए प्रभारी मंत्री को भेजा गया था। यह अलग बात है कि इसमें ज्यादातर नामों पर अब तक अमल नहीं हो सका है। इधर अनुशंसा सूची में नेताओं का नाम सार्वजनिक होने के बाद अब वे ऐसा नहीं करने की बात कह रहे हैं।

190 लोगों की है तबादला सूची
शिक्षा विभाग में जिला स्तर पर होने वाले तबादले में 190 अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम शामिल है। अनुशंसा करने में प्रदेश के मंत्री से लेकर जिले के कांग्रेस नेता व दूसरे जिले के विधायक तक शामिल है।

इनने की तबादले की अनुशंसा
मंत्री लखन घनघोरिया ने भृत्य शशि कोरी की तो मंत्री लाखन सिंह ने सपना नायक के तबादले की अनुशंसा की। मंत्री तरूण भनोट ने दिनेश कुमार शुक्ला के तबादले की अनुशंसा की।
-रक्षा संतराम सरौनिया विधायक भांडेर दतिया: दीपा पटेल, संध्या पटेल।
-विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने 28 नामों के तबादले की अनुशंसा की है। इसमें प्राचार्य से लेकर सहायक अध्यापक तक शामिल हैं। शिक्षकों के अलावा विधायक ने कॉलेज में सहायक ग्रेड-3 में पदस्थ राजेंद्र कुमार चौधरी के नाम का प्रस्ताव भी प्रभारी मंत्री को भेजा।
– बीडी गौतम प्रांतीय महामंत्री विद्युत कर्मचारी संघ भोपाल ने शिवानी मिश्रा के ट्रांसफर की अनुशंसा की।
मिथिलेश जैन ने मीना सिंह नेवारे, पार्वती गर्ग, प्रतिभा गर्ग, दीप्ति नाग, गण्ेाश शंकर गर्ग, प्रशांत चंपुरिया व अन्य की।
आशुतोष मनु दीक्षित जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस ने विनीत कुमार गौतम, बीआरसी रीठी व अन्य की।
-पद्मा शुक्ला: चंद्रभान उपाध्याय, देवेंद्र सिंह परिहार, बृजेंश चौधरी, संतोष गुप्ता, रामभान विश्वकर्मा, शिवराम शर्मा, आरएन त्रिपाठी, आकाश नारायण त्रिवेदी, उदयनारायण त्रिवेदी, धनेंद्र झारिया, अजय गुप्ता, कृष्ण पाल सिंह, आशीष उरमिलया, छोटे सिंह पोरते, मोहन सिंह धुर्वे, अश्वनी कुमार शुक्ला, जितेंद्र पुरी गोस्वामी, हरीश धुर्वे, राजेश धुर्वे, मिथिलेश धुर्वे, मनोज गुप्ता, आशीष उरमलिया, मोहन सिंह धुर्वे, रामदास वहेली, रमेश तिवारी, रामजस पटेल, चेतन लाल यादव, राजेंद्र परोल, इंद्रजीत पटेल, गुलाब चौधरी, राजबुमा उरमलिया, अच्छे लाल पटेल, वीरेंद्र चतुर्वेदी, दिया लाल चौधरी, मनोज भगत, रामजी गुप्ता, राजेंद्र प्यासी की अनुशंसा की।
-सौरभ सिंह पूर्व विधायक: धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, संजीव त्रिपाठी, अजय खरे, बीबी बाजपेयी, कैलाश प्रसाद तिवारी, प्रवीण पांडे, सुरेश कुमार महोबिया, राजेश कुमार सोनी, कमला उपाध्याय, रामभुवन मिश्रा, कैलाश श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह जार, मनोज पांडे, शशि पांडे, सुरेंद्र दुबे, अरविंद झारिया, नफीस खान, राजेश शुक्ला, गुमान सिंह, निधि त्रिपाठी, गिरजाशंकर तिवारी, बलिराम सेन, आरएस पटेल, आनंद महोबिया, एनके दुबे, अनिल जैन, सुरेंद्र जैन, सीताराम विश्वकर्मा, सियाराम परौहा, रामकुमार पटेल, रामप्रकाश बर्मन, महेंद्र कुमार रैदास, दयाराम कोरी, अशोक कुमार मिश्रा, अरूण कुमार कोल, सविता ठाकुर, अमिता नायक, आशुतोष कुमार राय, अनिल ङ्क्षसगौर, अशोक कुमार, रजीता लोधी, राजू सेन, निरंजन ङ्क्षसह, नीलम हल्दकार, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, इमरत लाल चौधरी, पुरुषोत्तम लाल बर्मन, पवन गुप्ता, सोमदत्त तिवारी, उमाकांत दुबे, मनोहर बैरागी, सुरेश कुमार मवासी, रामसहाय बर्मन, सुचिता बैरागी की अनुशंसा की।

रामनेरश त्रिपाठी प्रदेशाध्यक्ष शिक्षा एवं शिक्षक प्रकोष्ठ ने रामनेरश त्रिपाठी प्रदेशाध्यक्ष शिक्षा एवं शिक्षक प्रकोष्ठ: पूनम पांडे, राकेश दुबे, सुरजीत तिवारी, रजनीश तिवारी, पदमकांत पटेल, अजय उपाध्याय, संजय श्रीवास्तव, संदीप मिश्रा, जगत पटेल, रामजी नायक, अरूण परिहार, गण्ेाश कुशवाहा, अतुल आनंद अवस्थी, कृष्ण कुमार द्विवेदी, मूलचंद हल्दकार, अख्तरजहां, सुरेश पाठक, देवेंद्र दुबे, रामदयाल पांडे, शरद झाड़े, सुशील पटेल, अजय खरे, अमरनाथ बेन, पुष्पा पटेल, मुश्ताक अहमद, कृष्ण कुमार गोस्वामी, राजकुमार तिवारी के तबादले की अनुशंसा की।

-नेताओं द्वारा दी गई अनुशंसा की सूची हमने कलेक्टर को भेज दी थी। रोक लगने के कारण ट्रांसफर सूची जारी नहीं हुई।
बीबी दुबे डीइओ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो