scriptमच्छर गुनगुना रहे कान में मंत्र, बचने का सरकार नहीं दे रही यंंत्र | Not yet distribute mosquito net | Patrika News

मच्छर गुनगुना रहे कान में मंत्र, बचने का सरकार नहीं दे रही यंंत्र

locationकटनीPublished: Jan 24, 2019 10:53:47 pm

Submitted by:

sudhir shrivas

क्या है मामला, जानने के लिए पढ़ें ये खबर

अब तक नहीं बंटी मच्छरदानी

hospital

कटनी। वर्ष 2015 में मच्छरों के कहर ने स्वास्थ्य विभाग से लेकर सरकार की नींद उड़ा दी थी। सरकार को विशेष सर्वे कराना पड़ा था और मच्छरों से बचाने के लिए मच्छरदानी का वितरण करने निर्णय लिया गया था। जिले में 57 हजार 100 लोगों को मच्छरदानी का वितरण किया जाना था पर 5 साल का समय बीतने के बाद भी अब तक मच्छरदानी नहीं आईं।
उल्लेखनीय है कि 1 एपीआइ से ज्यादा वाले गांव यानी एक हजार आबादी में एक मलेरिया के मरीज पाए जाने पर मच्छरदानी का वितरण होना था। स्वास्थ्य विभाग की बेपरवाही के चलते अब तक लोगों को मच्छरदानी नसीब नहीं हुई हैं। उक्त मच्छरदानियों का वितरण जीएएफएटीएम (ग्लोबल फंड फॉर एड्स ट्यूबर क्लोसिस मलेरिया) विभाग द्वारा वितरण कराया जाना है। मलेरिया का सबसे ज्यादा प्रकोप उमरियापान क्षेत्र में रहा है। मच्छरदानी का वितरण मलेरिया उमरियापान क्षेत्र के 9 सब सेंटर बांध, देवरी फाटक, इटवा, कटरिया, परसेल, उमरियापान, मुरवारी, कारोपानी, मझगवां के सभी ग्रामों में वितरण होना है। इसके अलावा रीठी के देवरीकला, मझगवां, उमरिया, रीठी, बहोरीबंदी का सिंदुरसी, बड़वारा, बरही, विगढ़ का नन्हवारा, विजयराघवगढ़ मुख्यालय, कटनी का कन्हवारा में मच्छरदानियों का वितरण होना है।

खास तरीके की बंटनी हैं मच्छरदानी
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मच्छरदानी बांटने की जो योजना बनाई है, वे मच्छरदानियां एकदम अलग होंगी। केंद्र सरकार द्वारा इन मच्छरदानियों को कीटनाशक युक्त बनाया जा रहा है। इसके धागों में कीटनाशक एम्बेडेड रहेगा। इसे धुला भी जा सकेगा। खास बात यह है कि इस मच्छरदानी में जैसी ही मच्छर बैठेगा, उसे लकवा लग जाएगा।


इनका कहना है-वन एपीआइ एनुअल पैरासाइड इंसीडेंस वाले एरिया में 2015 सर्वे कराया गया था। जिले के 57 हजार लोगों को शीघ्र ही कीटनाशक युक्त मच्छरदानियों का वितरण किया जाएगा, ताकि संक्रमण से लोगों को बचाया जा सके। उमरियापान की 25 हजार 750 मच्छरदानी आ गई हैं। विभाग के निर्देश पर वितरण किया जायेगा। -शालिनी नामदेव, जिला मलेरिया अधिकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो