scriptशहर में अब तीन मंडल ये होंगे अध्यक्ष | Now three bjp mandal in city | Patrika News

शहर में अब तीन मंडल ये होंगे अध्यक्ष

locationकटनीPublished: Dec 05, 2020 10:33:49 pm

कटनी शहर में अब भाजपा के तीन मंडल, नगर अध्यक्ष के दावेदारों का टूटा सपना.

BJP

BJP

कटनी. भारतीय जनता पार्टी ने कटनी शहर को तीन मंडलों विभाजित कर दिया। हालांकि पार्टी ने यह रणनीति यहां संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनाई है, लेकिन इससे उन कार्यकर्ताओं को मायूसी हाथ लगी जो कटनी शहर में नगर अध्यक्ष की दावेदारी के लिए जोर आजमाइश में लगे थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने बताया कि कटनी शहर में अब तीन मंडल होंगे। इसमें मुड़वारा, न्यू कटनी और माधवनगर शामिल हैं। तीनों मंडलों के लिए अध्यक्षो के नाम की घोषणा शुक्रवार को की गई। इसमें मुड़वारा मंडल अध्यक्ष का दायित्व अभिषेक ताम्रकार को सौंपा गया और न्यू कटनी का मनीष दुबे व माधवनगर मंडल के अध्यक्ष का दायित्व वागीश आनंद को सौंपा गया है।

खासबात यह है कि कटनी शहर के अलावा ग्रामीण मंडलों में कई महीने से रूके तीन मंडल के अध्यक्षों के नाम की घोषणा की भी गई। इसमें बड़वारा विधानसभा के बड़वारा मंडल अध्यक्ष का दायित्व ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह और बहोरीबंद विधानसभा के बहोरीबंद मंडल अध्यक्ष का दायित्व इंद्र कुमार पटेल सहित बिलहरी मंडल अध्यक्ष का दायित्व बलराम यादव को सौंपा गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो