scriptएनएसयूआइ का उग्र आंदोलन, वॉटर केनन से भीड़ पर नियंत्रण, पुलिस से जमकर झड़प, देखें वीडियो | NSUI protested in katni | Patrika News

एनएसयूआइ का उग्र आंदोलन, वॉटर केनन से भीड़ पर नियंत्रण, पुलिस से जमकर झड़प, देखें वीडियो

locationकटनीPublished: Sep 12, 2021 05:36:14 pm

Submitted by:

balmeek pandey

– भर्ती परीक्षाओं में धांधली व छात्रवृत्ति न मिलने के विरोध में एनएसयूआइ ने घेरा तिलक कॉलेजएक घंटे तक चला प्रदर्शन, प्रदर्शकारियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को करने पड़ी भारी मशक्कत- जमकर हुई धक्क-मुक्की, कई कार्यकर्ताओं को आई चोट

एनएसयूआइ का उग्र आंदोलन, वॉटर केनन से भीड़ पर नियंत्रण, पुलिस से जमकर झड़प, देखें वीडियो

एनएसयूआइ का उग्र आंदोलन, वॉटर केनन से भीड़ पर नियंत्रण, पुलिस से जमकर झड़प, देखें वीडियो

कटनी. भर्ती परीक्षाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए महाविद्यालयों के छात्रों को छात्रवृत्ति न मिलने के विरोध में शनिवार को एनएसयूआई ने तिलक कॉलेज का घेराव किया। एक घंटे से ज्यादा समय तक प्रदर्शन चला। पुलिस ने वॉटर केनन से प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उससे भी बात नहीं बनी। प्रदर्शनकारियों ने गेट तोड़कर व उसके ऊपर चढ़कर अंदर जाने का प्रयास, लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर रोका। इस दौरान अजय खटीक, विकास दुबे सहित अन्य कार्यकर्ताओं को चोट भी पहुंची। हालांकि पुलिस ने डेढ़ दर्जन प्रदर्शकारियों को गिरफ्तार कर एनकेजे थाने लेकर गई, जहां पर मुहचलके पर छोड़ा गया।
एनएसयूआइ द्वारा जेई मेन्स पेपरलीक, नीट परीक्षा में छात्रों को राहत देने, अन्य भर्तियों में हो रही धांधली, लम्बित छत्रवृत्ति जल्द दिए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय एनएसयूआइ समानवयक दिव्यांशू मिश्रा अंशू के निर्देश पर एनएसयूआइ के पदाधिकारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। तिलक कॉलेज के समक्ष बड़ी संख्या में एनएसयूआइ पदाधिकारी एकत्रित होकर होकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए आगे बढ़े।

 

एनएसयूआइ का उग्र आंदोलन, वॉटर केनन से भीड़ पर नियंत्रण, पुलिस से जमकर झड़प, देखें वीडियो

शिक्षा का हो रहा व्यापारीकरण
पुलिस बल द्वारा गेट पर उन्हें रोक दिया गया। पुलिस से हुई भारी झूमझटकी के दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन से पानी का प्रेशर छोडऩे के साथ बलपूर्वक रोकते हुए कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। प्रवक्ता विकास दुबे ने बताया की देश में भाजपा राज में जिस प्रकार शिक्षा का व्यापारीकरण चल रहा है, उसके खिलाफ प्रदर्शन कर आवाज़ उठाई जा रही है। छात्रों को अच्छी और सस्ती शिक्षा देने के उद्देश्य से सत्ता में आइ भाजपा ने लगातार छात्रों के साथ छलावा किया है।

पुलिस ने की बरबरता-आरोप
अजय खटीक का आरोप था कि भाजपा के इशारे पर छात्रों पर पुलिस ने बरबरतापूर्वक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया। एनएसयूआइ छात्र हितों की लड़ाई में लगातार प्रदर्शन करेगी। दमनकारी नीति चलेगी, मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़वार अध्यक्ष मोहम्मद इजरायल, मुड़वारा अध्यक्ष शुभम मिश्रा, तिलक कालेज अध्यक्ष अजय खटीक, विपिन तिवारी, अभिषेक प्यासी, आशीष चतुर्वेदी, निखिल उपाध्याय, विराट शर्मा, विकास मौर्य, राहुल यादव, नित्यम चौधरी, ओम उरमलिया, सौरभ पांडे, श्याम लाल कुशवाहा, सोनू मंसूरी, आदित्य ठाकुर, हरजीत खरे, आदर्शसूर्या सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआइ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एनएसयूआइ का उग्र आंदोलन, वॉटर केनन से भीड़ पर नियंत्रण, पुलिस से जमकर झड़प, देखें वीडियो

जमकर हुई झड़प
प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही तो जमकर झड़प हुई। जैसी ही पुलिस एक कार्यकर्ता को पकड़ी वैसे ही सभी एकजुट होकर उसे छुड़ा ले जा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ता पुलिस को चिल्लाते हुए कह रहे थे हाथ नहीं लगाओगे। हालांकि पुलिस ने बलपूवर्क गिरफ्तार किया। इस दौरान तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, सीएसपी शशिकांत शुक्ला, कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह, एनकेजे प्रभारी नीरज दुबे, दिनेश करौसिया, कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके खरे, प्रो. एसबी भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो