scriptयहां कैंडिल लेकर सड़क पर उतरे नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी…जानिए कारण | Officers, employees took candle March | Patrika News

यहां कैंडिल लेकर सड़क पर उतरे नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी…जानिए कारण

locationकटनीPublished: Apr 04, 2019 12:24:59 pm

Submitted by:

mukesh tiwari

कैंडिल मार्च से अधिकारी, कर्मचारियों ने वोट देने किया जागरुक, नगर निगम कार्यालय से निकाली गई रैली, मुख्य मार्ग का किया भ्रमण

Officers, employees took candle March

Officers, employees took candle March

कटनी. कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार की देर शाम सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों ने कैंडिल मार्च निकाला और लोगों से मतदान करने की अपील की। निगमायुक्त एबी सिंह की अगुवाई में नगर निगम कार्यालय से शाम 7 बजे कैंडिल मार्च प्रारंभ हुआ। मार्च के दौरान निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने कोतवाली, अहिंसा चौराहा, कपड़ा बाजार, सुभाष चौक, स्टेशन रोड से वापस सुभाष चौक तक भ्रमण किया और बैनर पोस्टर व नारों से लोगों से लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान अवश्य करने की अपील की। सुभाष चौक में चुनाव प्रभारी अधिकारी नगर निगम जागेश्वर पाठक ने स्वीप अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।
ये रहे मौजूद
इस दौरान उपायुक्त अशफाक परवेज कुरैशी, एपीसी एनपी दुबे, राकेश शर्मा, सुनील सिंह, आदेश जैन, जेपी सिंह बघेल, अश्विनी पांडेय, मृदुल श्रीवास्तव, मोना करेरा, रिचा भदौरिया, अनिल त्रिपाठी, महेन्द्र सिंह परिहार, तेजभान सिंह, अरविन्द प्यासी, महेन्द्र शर्मा, प्रशांत परौहा, प्रदीप सिंह सोलंकी, गणेश बिचपुरिया सहित अन्य जन मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो