scriptअवैध होर्डिंग्स पर बेपरवाह निगम के अधिकारी | Officers of the corporation regardless of illegal billboards | Patrika News

अवैध होर्डिंग्स पर बेपरवाह निगम के अधिकारी

locationकटनीPublished: Jan 19, 2021 11:01:00 am

जहां मन वहां लगाए जा रहे होर्डिंग्स, अवैध होने के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई.

hording

अवैध होर्डिंग्स… निगम लोगों के जीवन से ऐसे कर रहा खिलवाड़

 

कटनी. शहर में जगह-जगह अवैध होर्डिंग्स से नागरिकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कोने-कोने में लगे होर्डिंग्स के कारण कई बार सामने से आ रही वाहन के नहीं दिखने से लोग दुघर्टना के भी शिकार हो रहे हैं।
खासबात यह है कि इस मामले में नगर निगम और यातायात अमला भी बेपरवाह बना हुआ है। नागरिकों का कहना है कि नगर निगम में होर्डिंग्स लगाने से लिए अनुमति का प्रावधान है। जगह चिन्हित कर ही होर्डिंग्स व फ्लेक्स लगाए जा सकते हैं। दूसरी ओर शहर में इस नियम को ताक पर रखकर खुलेआम मनमानी बरती जा रही है।

जिसका जहां मन वहां होर्डिंग्स लगा रहे हैं। दूसरी ओर नगर निगम और यातायात विभाग के जिम्मेंदार ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। दरअसल ज्यादातर होर्डिंग्स नेताओं के स्वागत की होती है। इस कारण भी नगर निगम और यातायात विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो