scriptबीमारी से परेशान वृद्ध महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या | Older woman commits suicide by setting fire | Patrika News

बीमारी से परेशान वृद्ध महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या

locationकटनीPublished: Mar 02, 2021 02:12:33 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

गर्म कपड़ो से लगाई आग….

gettyimages-1219875342-170667a.jpg

suicide

कटनी। पेट दर्द से परेशान एक वृद्ध महिला (woman) ने आग लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली है। सूचना पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार ओमवती बर्मन पति मदन लाल बर्मन उम्र 60 वर्ष निवासी ईश्वरपुरा वार्ड थाना कोतवाली कई दिनों से बीमार चल रही थी।

गर्म कपड़ो से लगाई आग

पुत्र राहुल बर्मन, पुत्री पूनम बर्मन ने बताया कि पेट में कई दिनों से दर्द रहता था। कई माह से मां का इलाज चल रहा था। सोमवार को भी जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, उसे कुछ आराम था। घर पर सोमवार की शाम गर्म कपड़ों को एकत्रित करके उसमें आग लगा लिया।

कब्जे में लिया गया शव

इसी दौरान जब घर पहुंचे तो देखा महिला गंभीर रूप से जल चुकी थी, जिसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करते हुए मर्ग कायम कर लिया है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zncyo
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो