scriptजबलपुर से इलाहाबाद जा रही कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, हुई मौत | One killed by car collision | Patrika News
कटनी

जबलपुर से इलाहाबाद जा रही कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, हुई मौत

लमतरा फाटक के पास हुआ हादसा, सड़क से नीचे उतरी कार, कार में सवार मां-बेटे भी हुए घायल

कटनीFeb 16, 2019 / 09:49 pm

dharmendra pandey

One killed by car collision

One killed by car collision

कटनी. सतना-कटनी मार्ग पर पडऩे वाले लमतरा फाटक के पास एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। कार भी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। इसमें सवार मां-बेटे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद यहां से सभी लोग जबलपुर चले गए।
जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी प्रकाश रिझवानी (34) निवासी आदर्श नगर गोरखपुर जबलपुर, उमा रिझवानी (66) शुक्रवार सुबह कार क्रमांक-एमपी 20सीजी 5653 में सवार को होकर जबलपुर से इलाहाबाद जा रहे थे। सुबह 10 बजे के लगभग लमतरा फाटक के पास साइकिल से जा रहे थाना शाहनगर के मेहलवारा निवासी अर्जुन आदिवासी को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई। कार भी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। कार में सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक राजू बेन (45) को भी चोंटे आई हैं। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। मौके पर पहुंची कुठला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम करवाया। पंचनामा कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया। प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया।
…………………………..

Home / Katni / जबलपुर से इलाहाबाद जा रही कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, हुई मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो