मिली जानकारी के अनुसार ओएफके में डीएससी के एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मारी है। आरोपी जवान का नाम सरकार सिंह जबकि जिसे गोली लगी है उसका नाम अशोक शिकारा बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी जवान ने घटना के बाद अपना कमरा बंद कर लिया है। बताया यह भी जा रहा है कि रायफल में अभी कई राऊंड गोली शेष है। इस बीच कमरे के अंदर से कई चक्र गोली चलने की आवाज आई जिससे आयुध निर्माणी में सनसनी मची है।
बताया जा रहा है कि घटना रात की है जिसमें पहले तो गोली मारने वाले जवान ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था बाद में वो रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागकर पास के जंगल में छिप गया। ऐसे में सेना और पुलिस की टीम ड्रोन कैमरे के जरिए उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि उसके पास रायफल है, जिससे वो किसी पर भी हमला कर सकता है।